सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Six youths return home from Dubai, recall nights of fear amid missiles and explosions

Bikaner News: मिसाइलों और धमाकों के बीच गुजरी रातें, दुबई से बीकानेर लौटे छह युवक, सुनाई दहशत की दास्तान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच दुबई में फंसे बीकानेर के छह युवकों की सुरक्षित वापसी हो गई है। युवाओं ने बताया कि कई दिनों तक वे मिसाइलों और धमाकों के साये में रहे।
 

Bikaner News: Six youths return home from Dubai, recall nights of fear amid missiles and explosions
दुबई से लौटे बीकानेर के युवाओं ने सुनाई खौफनाक कहानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच दुबई में फंसे बीकानेर के छह युवक आखिर सुरक्षित अपने घर लौट आए। अपनी धरती पर लौटने के बाद जब युवकों ने वहां के हालात और अपने अनुभव साझा किए तो पूरा मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था।
Trending Videos


युवाओं ने बताया कि कई रातें उन्होंने ऐसे माहौल में गुजारीं, जब आसमान में मिसाइलें गुजरती दिखाई देती थीं और दूर-दूर तक धमाकों की आवाजें सुनाई देती थीं। हालात इतने भयावह थे कि रात में नींद आना मुश्किल हो गया था। कभी आंखों के सामने मिसाइलें गिरती दिखती थीं तो कभी सिर के ऊपर से गुजरती हुई नजर आती थीं। लगातार धमाकों की आवाजों ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन युवाओं में शामिल रवि पुगलिया दुबई अपने गुरुजी से मिलने और घूमने गया था। वहीं अंशुल वहां सीए के रूप में नौकरी कर रहा था, जबकि अन्य युवक अलग-अलग कंपनियों में कार्यरत थे। एक युवक राजा दुबई में ट्रेवल कंपनी संचालित करता था लेकिन जैसे-जैसे हालात बिगड़ते गए, सभी ने अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारत लौटने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से अलर्ट होते ही मचा हड़कंप; जांच जारी

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बढ़ते तनाव और बैलेस्टिक मिसाइलों के खतरे को देखते हुए दुबई एयर बेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। प्रशासन की ओर से लोगों को अगले आदेश तक जहां हैं वहीं रहने के निर्देश भी दिए गए थे।

हालात बिगड़ते देख युवाओं ने दुबई से निकलकर पहले ओमान का रास्ता अपनाया और फिर मस्कट पहुंचे। वहां काफी मशक्कत और लंबा इंतजार करने के बाद उन्हें भारत आने वाली फ्लाइट मिल सकी। कई घंटे की जद्दोजहद के बाद सभी युवक सुरक्षित बीकानेर पहुंच गए और परिवार से मिलकर राहत की सांस ली।

दरअसल ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर पूरे खाड़ी क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। हालांकि अब सभी युवक सुरक्षित घर लौट आए हैं लेकिन मिसाइलों के साये में बिताए उनके वे डरावने पल शायद ही कभी भूल पाएंगे। परिवारों के लिए यह राहत की बात है कि उनके बच्चे सकुशल वापस लौट आए हैं।
 

बीकानेर: नींद उड़ गई, हर पल मौत का डर,दुबई से लौटे बीकानेर के युवाओं ने सुनाई खौफनाक कहानी

दुबई से लौटे बीकानेर के युवाओं ने सुनाई खौफनाक कहानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed