सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Three Sisters Drown While Washing Clothes, Die Trying to Save Each Other

Bikaner News: डिग्गी पर कपड़े धोने गईं 3 सगी बहनों की डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रांधी गांव में डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बहन को बचाने के प्रयास में दूसरी और फिर तीसरी बहन भी पानी में उतर गई, जिससे तीनों की जान चली गई।

Bikaner News: Three Sisters Drown While Washing Clothes, Die Trying to Save Each Other
एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डिग्गी में डूबीं तीन सगी बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के बज्जू थाना क्षेत्र से गुरुवार रात बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है। ग्रांधी गांव में डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार मृतक युवतियां खेतूराम मेघवाल की बेटियां थीं। तीनों बहनों की उम्र क्रमशः 23, 19 और 15 वर्ष बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा ने बताया कि तीनों बहनें खेत में कपड़े धोने और गायों को पानी पिलाने गई थीं। इसी दौरान एक बहन का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिरकर डूबने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price in Rajasthan: राजस्थान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, डीलरों ने लगाया सप्लाई रोकने का आरोप

बहन को डूबता देख दूसरी बहन उसे बचाने के लिए पानी में उतरी, लेकिन वह भी गहरे पानी में फंस गई। इसके बाद तीसरी बहन भी दोनों को बचाने के प्रयास में डिग्गी में उतर गई। देखते ही देखते तीनों बहनें गहरे पानी में डूब गईं और दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बज्जू थानाधिकारी जगदीश पांडर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को डिग्गी से बाहर निकाला गया। बाद में शवों को बज्जू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तीनों बहनों की मौत एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूबने से हुई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed