सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Fire Erupts While Removing Beehive; Chaos Ensues in Three-Story House

Bikaner News: मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के दौरान भड़की आग, तीन मंजिला मकान में मची अफरातफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Bikaner News: बीकानेर की बिस्कुट गली में मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के दौरान लगी आग ने तीन मंजिला मकान को चपेट में ले लिया। दमकल विभाग ने चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से परिवार सुरक्षित बच गया।

Bikaner News: Fire Erupts While Removing Beehive; Chaos Ensues in Three-Story House
मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के दौरान तीन मंजिला मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित बिस्कुट गली में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सामुदायिक भवन के पास स्थित एक तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लपटें तेजी से फैलने लगीं। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

Trending Videos

 
मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के दौरान हुआ हादसा
मौके पर पहुंचे कोटगेट थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मकान मालिक संदीप भार्गव घर की दूसरी मंजिल पर बने मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने के लिए आग जला रहे थे। इसी दौरान वहां पास में पड़ा लकड़ी का कबाड़ आग की चपेट में आ गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान की दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा रही और प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने में काफी प्रयास करने पड़े।

पढ़ें- अपहरण के बाद हत्या: थार से आए लोग मनखुश को उठा ले गए, शव मिलने पर गांव में तनाव; क्या मोबाइल विवाद ने ली जान?
 
स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
आग लगने के समय पूरा परिवार मकान के अंदर मौजूद था। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता के चलते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग मुख्य रूप से दूसरी मंजिल पर लगी, जिससे वहां रखा सामान जलकर खराब हो गया। घटना के बाद काफी देर तक इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बना रहा।
 
समय रहते आग बुझने से टली बड़ी अनहोनी
प्रशासन और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed