{"_id":"6a4f8230ad98b601c90a07c1","slug":"birthday-ends-in-tragedy-as-couple-dies-in-road-mishap-bundi-news-c-1-1-noi1554-4482563-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi: बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक दंपति की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi: बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक दंपति की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां
Thu, 09 Jul 2026 06:31 PM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:31 PM IST
सार
बेटे का जन्मदिन मनाने कोटा जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात ट्रक की टक्कर से दोनों की मौके पर ही जान चली गई और जिस घर में जन्मदिन की तैयारियां थीं, वहां पलभर में मातम छा गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में शिक्षक दंपति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटे का जन्मदिन मनाने की खुशियां लेकर घर से निकले माता-पिता को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। बेटे का जन्मदिन मनाने कोटा जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक और उनकी पत्नी की गुरुवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात ट्रक की टक्कर से दोनों की मौके पर ही जान चली गई। जिस घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गईं।
यह हादसा गुरुवार दोपहर बूंदी के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर गुडला टोल नाके के पास हुआ। कापरेन निवासी 65 वर्षीय केदारलाल शर्मा अपनी पत्नी गीता शर्मा (55) के साथ बाइक से कोटा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: पांचना बांध के पानी पर फैली अफवाह से भड़का बवाल, किरोड़ी मीणा की अपील के बाद खुलने लगे जाम
विज्ञापन
केशवरायपाटन थाना के सहायक उपनिरीक्षक हरिशंकर शर्मा ने बताया कि मृतक केदारलाल शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार दंपति अपने बेटों से मिलने कोटा जा रहे थे। गुरुवार को उनके एक बेटे का जन्मदिन था और परिवार ने साथ मिलकर इसे मनाने की योजना बनाई थी लेकिन रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। परिजनों के अनुसार मृतक के दो बेटे कोटा में रहते हैं। एक बेटा मेडिकल विभाग में कार्यरत है, जबकि दूसरा इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय करता है। माता-पिता के आने का इंतजार कर रहे परिवार को जब हादसे की सूचना मिली तो घर में मातम छा गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से हेलमेट भी बरामद हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुडला टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके।
पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक दंपति के निधन की खबर फैलते ही कापरेन और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत दंपति को श्रद्धांजलि अर्पित की।