सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Illegal Liquor Dens in Dense Forests Destroyed, 2000 Liters of Illicit Liquor Seized

Bundi News: घने जंगलों बीच बने अवैध शराब निर्माण के ठिकाने ध्वस्त, 2 हजार लीटर हथकढ़ शराब नष्ट की

Bundi News: घने जंगलों बीच बने अवैध शराब निर्माण के ठिकाने ध्वस्त, 2 हजार लीटर हथकढ़ शराब नष्ट की Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार

अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त रेड में मोतीपुरा के जंगलों से 2000 लीटर वाश, शराब बनाने की भट्टियां और अन्य उपकरण नष्ट किए गए। टीम ने घने जंगलों के बीच बने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को ध्वस्त किया।

Bundi News: Illegal Liquor Dens in Dense Forests Destroyed, 2000 Liters of Illicit Liquor Seized
विज्ञापन

विस्तार

जिले में लगातार बढ़ रहे अवैध हथकड़ शराब के कारोबार के खिलाफ बूंदी पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतीपुरा के जंगलों में संयुक्त रेड की। इस दौरान मौके पर करीब 2000 लीटर वाश, भट्टियां और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए।

Trending Videos


देई थाना अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथकड़ शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार सुबह 6 बजे देई थाना पुलिस, आरएसी नैनवा, आबकारी विभाग हिण्डोली, लाखेरी और बूंदी की टीम ने संयुक्त रूप से गश्त और रेड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड के दौरान ग्राम मोतीपुरा और नाड़ी का झोंपड़ा इलाके के घने कंटीले जंगलों, नदी किनारे और खेतों में बड़ी मात्रा में अवैध हथकड़ शराब बनाई जा रही थी। पुलिस और आबकारी विभाग ने मौके पर शराब बनाने के ड्रम, भट्टियां और अन्य उपकरण नष्ट कर दिए। कार्रवाई में करीब 50 जवानों ने पहाड़ियों और जंगलों में गहन तलाशी कर अवैध हथकड़ शराब के ठिकानों को ध्वस्त किया।

देई थाना अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की संयुक्त रेड जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। इस रेड में देई थाना अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, प्रेमशंकर (आबकारी निरीक्षक, नैनवा), शिवप्रताप सिंह राणा (प्रहराधिकारी, हिण्डोली), प्रहलाद सिंह (प्रहराधिकारी, लाखेरी) और जितेंद्र सिंह (जमादार, बूंदी) सहित अन्य पुलिस और आबकारी विभाग के जवान शामिल रहे।

 

photo

 

photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed