सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News Uncontrolled Trailer Crashes into Culvert Pipes Fall Two Critical

Kota News: असंतुलित होकर ट्रेलर पुलिया की दीवार से टकराया, लोहे के पाइप गिरे; दो की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटा के सांगोद में बालाजी पुलिया पर लोहे के पाइप से लदा ट्रेलर पलट गया, जिससे दो मकान ध्वस्त हो गए। हादसे में बिजली के खंभे गिरने से इलाके में अंधेरा छा गया। सुनीता और मदनलाल बेरवा घायल हुए हैं, जिनका कोटा में उपचार जारी है। 

Kota News Uncontrolled Trailer Crashes into Culvert Pipes Fall Two Critical
ट्रेलर में भरे लोहे के पाइप पुलिया के नीचे बने दो मकानों पर जा गिरे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। गुडला गांव स्थित बालाजी की पुलिया पर लोहे के पाइपों से लदा एक ट्रेलर अचानक असंतुलित होकर पुलिया की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रेलर में भरे भारी लोहे के पाइप पुलिया के नीचे बने दो मकानों पर जा गिरे और देखते ही देखते दोनों घर मलबे में तब्दील हो गए। 
Trending Videos


दो की हालत गंभीर
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले सांगोद अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग सहमे हुए नज़र आए। सांगोद थाने के एसआई अब्दुल कलाम ने बताया कि यह ट्रेलर सांगोद से कोटा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन बालाजी की पुलिया पर पहुंचा, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया की दीवार से टकरा गया। इसके बाद ट्रेलर के पिछले हिस्से में लदे भारी पाइप नीचे स्थित मकानों पर टूट पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें-  Ajmer News: देर रात दो पक्ष भिड़े, धारदार हथियारों से हमला; दो की हालत नाजुक

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
एसआई ने बताया कि उस वक्त पुलिया के नीचे कोई भीड़ नहीं थी, वरना यह हादसा और भी बड़ी त्रासदी बन सकता था। हादसे के बाद यातायात को वैकल्पिक मार्ग से सुचारू कर दिया गया। मंडिटा सरपंच ललित किशोर खटीक ने बताया कि इस हादसे में चतुर्भुज बेरवा और बाबूलाल बेरवा के मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारी पाइप गिरने की चपेट में बिजली के खंभे भी आ गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घायलों में महिला सुनीता बेरवा और पुरुष मदनलाल बेरवा शामिल हैं, जिनका कोटा में उपचार जारी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और सांगोद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed