फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News: Two Young Cousins Leave for Farm, Die in Pond; Tragedy Strikes Families

Dausa News: सुबह खेत जाने निकले, रात को उठी अर्थी, दो जवान बेटों की एक साथ मौत से मचा कोहराम

Tue, 11 Aug 2026 07:46 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 07:46 AM IST
सार

कोलवा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। देर रात फार्म पॉन्ड के पास उनके कपड़े और मोबाइल मिलने के बाद तलाश की गई, जहां पानी से दोनों के शव बरामद हुए।

विज्ञापन
Dausa News: Two Young Cousins Leave for Farm, Die in Pond; Tragedy Strikes Families
गहरे पानी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक सुबह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर से करीब 400 मीटर दूर एक फार्म पॉन्ड के किनारे उनके कपड़े और मोबाइल मिले। आशंका होने पर पानी में तलाश की गई, जहां दोनों के शव मिले। करीब 20 फीट गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत की आशंका है।

विज्ञापन


हादसा कोलवा थाना क्षेत्र की जाकीवाल ढाणी में हुआ। यहां रहने वाले योगेंद्र कुमार मीणा (32) और उनके चचेरे भाई विनय कुमार मीणा (19) रविवार सुबह करीब 9 बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


तलाश के दौरान घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित फार्म पॉन्ड के पास दोनों के कपड़े और मोबाइल पड़े मिले। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई कि दोनों पानी में हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि फार्म पॉन्ड करीब 30 से 35 फीट गहरा है और इसमें करीब 20 फीट पानी भरा हुआ था। दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'मस्त हाथी की तरह चलता हूं, पीछे कुत्ते भौंकते रहते हैं'; किरोड़ीलाल मीणा ने किसे सुनाई खरी-खरी?

सूचना मिलने पर कोलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को तलाशने और शव बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रात करीब 11 बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 3 बजे दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अपने जवान बेटों के शव देखकर परिजन बेसुध हो गए। चीख-पुकार के बीच पूरे गांव में मातम छा गया।


मृतक योगेंद्र कुमार मीणा जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि विनय कुमार मीणा सेकंड ईयर का छात्र था। दोनों अविवाहित थे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम बांदीकुई अस्पताल में करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की अचानक मौत से जाकीवाल ढाणी में मातम पसरा हुआ है। दोनों परिवारों ने अपने जवान बेटों को खो दिया। हादसे के बाद गांव में हर कोई गमगीन है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed