फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   639 candidates have filed nominations across 142 wards; scrutiny of the forms is taking place today

राजस्थान: दौसा की 8 पंचायत समितियों के 142 वार्डों में चुनावी घमासान, 639 प्रत्याशियों ने भरे 737 नामांकन

Sat, 24 Oct 2026 04:53 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

दौसा जिले की 8 पंचायत समितियों के 142 वार्डों के लिए 639 प्रत्याशियों ने 737 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सिकराय में सबसे ज्यादा और रामगढ़ पचवारा में सबसे कम नामांकन आए। 26 अक्टूबर को नाम वापसी होगी।

विज्ञापन
639 candidates have filed nominations across 142 wards; scrutiny of the forms is taking place today
दौसा रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन देते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में पंचायती राज चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। जिले की 8 पंचायत समितियों में तीसरे चरण के पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस चरण में 142 वार्डों के लिए 639 प्रत्याशियों ने कुल 737 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कई वार्डों में एक सीट के लिए 6 से 7 दावेदारों ने नामांकन भरे हैं, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।

विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन पंचायत समिति कार्यालयों में गहमागहमी रही। प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। कई प्रत्याशियों ने एहतियात के तौर पर दो-दो नामांकन पत्र भी भरे हैं, ताकि एक फॉर्म में कोई कमी होने पर दूसरा वैध रह सके। इसी वजह से 639 प्रत्याशियों की ओर से कुल 737 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं।अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी पर है। इन दोनों प्रक्रियाओं के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन


आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, तय होगी प्रत्याशियों की किस्मत
निर्वाचन विभाग के कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार, 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से सभी 8 पंचायत समितियों में नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया शुरू की गई है। रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। इसमें प्रत्याशियों की उम्र, मतदाता सूची में नाम, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। निर्धारित नियमों और पात्रता में कमी पाए जाने पर संबंधित नामांकन निरस्त किए जा सकते हैं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितने प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: एआई चैटबॉट को दोस्त समझकर न बताएं निजी बातें, फोटो और पासवर्ड साझा करने से हो सकता है नुकसान

26 अक्टूबर को नाम वापसी, इसके बाद मिलेंगे चुनाव चिह्न
नामांकन पत्रों की जांच के बाद 26 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इस दिन दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। कई वार्डों में एक ही पार्टी या परिवार से एक से अधिक लोगों के नामांकन दाखिल करने के कारण नाम वापसी के दौरान प्रत्याशियों की संख्या घट सकती है। आपसी सहमति और सामाजिक बैठकों के बाद भी कुछ प्रत्याशी मैदान से हट सकते हैं। नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किस वार्ड में कितने प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। अंतिम सूची जारी होने के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटेंगे।

सिकराय में सबसे ज्यादा सियासी घमासान, रामगढ़ पचवारा में सबसे कम दावेदार

तीसरे चरण के चुनाव में सिकराय पंचायत समिति में सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। वहीं, रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति में सबसे कम नामांकन दाखिल हुए हैं। आठों पंचायत समितियों की स्थिति इस प्रकार है।

1. सिकराय पंचायत समिति: यहां 19 वार्डों के लिए 120 प्रत्याशियों ने 161 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यह जिले में सबसे ज्यादा है। यहां औसतन प्रत्येक वार्ड में 6 से अधिक प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं।

2. दौसा पंचायत समिति: जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति दौसा में 21 वार्ड हैं। यहां 107 प्रत्याशियों ने 131 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिला मुख्यालय होने के कारण यहां भी चुनावी मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है।

3. सिकंदरा पंचायत समिति: यहां 19 वार्डों के लिए 101 प्रत्याशियों ने 115 नामांकन पत्र भरे हैं।

4. नांगल राजावतान पंचायत समिति: यहां 17 वार्डों के लिए 92 प्रत्याशियों ने 96 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यहां नामांकन पत्रों की संख्या और प्रत्याशियों की संख्या में अंतर अपेक्षाकृत कम है।

5. लवाण पंचायत समिति: यहां 15 वार्डों के लिए 78 प्रत्याशियों ने 92 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

6. लालसोट पंचायत समिति: यहां 19 वार्डों के लिए 52 प्रत्याशियों ने 53 नामांकन पत्र भरे हैं। अन्य पंचायत समितियों की तुलना में यहां प्रत्याशियों की संख्या कम है।

7. शिवसिंहपुरा पंचायत समिति: यहां 15 वार्डों के लिए 45 प्रत्याशियों ने 45 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

8. रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति: यहां 17 वार्डों के लिए 44 प्रत्याशियों ने 44 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आठों पंचायत समितियों में यहां सबसे कम नामांकन आए हैं।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने तेज की तैयारियां
तीसरे चरण के पंचायत समिति सदस्य चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने रिटर्निंग अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील वार्डों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed