फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Livestock assistant suspended for campaigning for his wife also remained absent from office without permission

राजस्थान: पत्नी का चुनाव प्रचार करने पर पशुधन सहायक निलंबित, बिना अनुमति दफ्तर से भी गैरहाजिर

Sat, 24 Oct 2026 04:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 Oct 2026 04:45 PM IST
सार

राजस्थान में पशुपालन विभाग ने बांसवाड़ा के पशुधन सहायक कर्मराज सिंह झाला को आचार संहिता उल्लंघन और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया है। उन पर कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी के प्रचार का आरोप है। कर्मचारी ने राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Livestock assistant suspended for campaigning for his wife also remained absent from office without permission
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के पशुपालन निदेशालय ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और सक्षम स्तर की अनुमति के बिना अनुपस्थित रहने पर पशु चिकित्सालय बांसवाड़ा में कार्यरत पशुधन सहायक (गणक) कर्मराज सिंह झाला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कर्मराज सिंह झाला कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही अपनी पत्नी का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार कर रहे थे।

विज्ञापन


बिना अनुमति अनुपस्थिति और प्रचार की शिकायत
कार्यालय प्रभारी अधिकारी, आदर्श आचार संहिता एवं नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ, बांसवाड़ा को शिकायत मिली थी कि कर्मराज सिंह झाला सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से चुनाव संबंधी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इस शिकायत के आधार पर पशुपालन विभाग बांसवाड़ा के संयुक्त निदेशक ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। विभागीय जांच में यह बात सामने आई कि वे 16 अक्तूबर से बिना अनुमति के लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें: एआई चैटबॉट को दोस्त समझकर न बताएं निजी बातें, फोटो और पासवर्ड साझा करने से हो सकता है नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबन आदेश और कर्मचारी का आरोप
निदेशक डॉ. सुरेश चन्द मीणा ने राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1958 के नियम-13 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन काल के दौरान कर्मराज सिंह झाला का मुख्यालय निदेशालय, पशुपालन विभाग, जयपुर निर्धारित किया गया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पशुधन सहायक कर्मराज सिंह झाला ने कहा कि उनकी पत्नी दीप्ति वार्ड 4 से कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी की सुरक्षा और सहायता के लिए उन्हें साथ जाना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर नेता यह काम करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed