फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Police stage a show of strength ahead of Panchayat elections; 100 personnel undergo training

दौसा: पंचायत चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, 100 जवानों को बलवा नियंत्रण की ट्रेनिंग; ड्रोन से भी होगी निगरानी

Sun, 18 Oct 2026 07:08 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

दौसा में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 से पहले पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस लाइन में करीब 100 अधिकारियों और जवानों को बलवा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल और ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
Dausa Police stage a show of strength ahead of Panchayat elections; 100 personnel undergo training
ट्रेनिंग लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी पंचायतीराज आम चुनाव 2026 से पहले दौसा पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देश पर करीब 100 पुलिस अधिकारियों और जवानों को बलवा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित इस अभ्यास में एएसपी लालसोट, वृत्ताधिकारी नांगल, महवा और दौसा सिटी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक शामिल हुए। इसके अलावा मेहंदीपुर बालाजी और झांपदा के थानाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में पदस्थापित निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ने भी प्रशिक्षण लिया।

विज्ञापन

गैस गन से वज्र वाहन तक, आधुनिक उपकरणों का अभ्यास
प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। बलवा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया और उनके संचालन की जानकारी दी गई। बलवा परेड और भीड़ नियंत्रण: उपद्रव की स्थिति में भीड़ को नियंत्रित करने, घेराबंदी करने और उसे तितर-बितर करने का अभ्यास कराया गया। आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण: जवानों को गैस गन चलाने के साथ विभिन्न प्रकार के ग्रेनेड और गैस सेल के उपयोग की जानकारी दी गई। वज्र वाहन का संचालन: दंगाइयों को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होने वाले वज्र वाहन की कार्यप्रणाली और उसके उपकरणों के संचालन के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने के लिए तैयार करना है। चुनाव के दौरान छोटी-छोटी बातों पर विवाद और झगड़े होने की आशंका रहती है। ऐसे में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय और कार्यकुशलता कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी।


पढ़ें: पुलिस पर दबाव से लेकर परिसीमन में धांधली तक…पूर्व सीएम गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगाए आरोप; क्या कहा?

ड्रोन से होगी निगरानी, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी नजर
पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस जमीन के साथ-साथ आसमान से भी निगरानी करेगी। इसके लिए दौसा पुलिस की ड्रोन टीम को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। पुलिस लाइन में ड्रोन संचालन का लगातार अभ्यास कराया जा रहा है।

ड्रोन के जरिए संवेदनशील मतदान केंद्रों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। ड्रोन फुटेज की मदद से भीड़ जुटने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया जा सकेगा। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस की निगरानी क्षमता बढ़ाने और समय पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जवानों को प्रशिक्षित कर हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed