{"_id":"6a5cb77468f1ee298f06543c","slug":"the-wanted-accused-in-the-constable-murder-case-absconds-after-surrendering-in-court-police-conduct-raids-to-arrest-him-dausa-news-c-1-1-noi1437-4518484-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कॉन्स्टेबल हत्याकांड का वांटेड आरोपी सिकराय कोर्ट से फरार, सरेंडर के बाद मौका पाकर हुआ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कॉन्स्टेबल हत्याकांड का वांटेड आरोपी सिकराय कोर्ट से फरार, सरेंडर के बाद मौका पाकर हुआ गायब
Sun, 19 Jul 2026 06:56 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:56 PM IST
सार
दौसा के 2021 कॉन्स्टेबल हत्याकांड का वांटेड आरोपी विजय मीणा सिकराय कोर्ट में सरेंडर करने के बाद मौका पाकर फरार हो गया। कोर्ट की रिपोर्ट पर मानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
दौसा एसपी कार्यालय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए पुलिस कॉन्स्टेबल हत्याकांड का वांटेड आरोपी सिकराय कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अचानक फरार हो गया। कोर्ट की रिपोर्ट पर मानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी
जानकारी के अनुसार, मानपुर थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे स्थित भूतनाथ मंदिर के पास वर्ष 2021 में जमीन विवाद के चलते पांचोली निवासी पुलिस कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर की उनके भतीजे सहित अन्य आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में करोड़ी निवासी विजय मीणा भी आरोपी है। हत्याकांड के बाद से विजय मीणा लंबे समय तक अदालत में पेश नहीं हुआ। इसी कारण वह वांटेड चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को विजय मीणा ने सिकराय कोर्ट में न्यायिक अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) किया। बताया जा रहा है कि उसे जमानत नहीं मिलने की आशंका थी। इसी दौरान उसने मौका पाकर कोर्ट परिसर से फरार होने में सफलता हासिल कर ली।
ये भी पढ़ें- कोटा में गजब हो गया: ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक में ही गुल हो गई बिजली, छह मिनट तक छाया रहा अंधेरा
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप
सरेंडर के बाद आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। इसके बाद कोर्ट की ओर से मानपुर थाने को रिपोर्ट भेजी गई। रिपोर्ट के आधार पर देर शाम आरोपी के कोर्ट परिसर से फरार होने का मामला दर्ज किया गया।
आरोपी की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए विजय मीणा की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देना शुरू कर दिया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।