{"_id":"662663ceb8eda79cb7074ad6","slug":"dholpur-news-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-maharajpura-village-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, मायके पक्ष ने गला घोटकर मारने का लगाया आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, मायके पक्ष ने गला घोटकर मारने का लगाया आरोप, केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 22 Apr 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार
मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। विवाहिता की गर्दन पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पीहर पक्ष की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की जानकारी देते पीड़ित परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव में 45 साल की विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। विवाहिता के परिजन गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार विवाहिता गड्डी पत्नी देवेंद्र कुशवाहा के चाचा रणवीर कुशवाहा ने बताया कि उसकी भतीजी गुड्डी की शादी करीब 28 साल पहले महाराजपुर गांव के देवेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद ही देवेंद्र गुड्डी को परेशान करता था। कई बार इसकी शिकायत पुलिस में भी की गई। समझाइश के बाद देवेंद्र परेशान नहीं करने की बात कहकर गुड्डी को ले जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि देवेंद्र ने ससुराल में ही गुड्डी की गला दबाकर हत्या कर दी। हम लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां उसकी हालत खराब थी। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर सदर थाना प्रभारी राम नरेश मीणा ने बताया संदिग्ध परिस्थिति में 45 साल की विवाहिता की मौत हुई है।
मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। विवाहिता की गर्दन पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पीहर पक्ष की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया घटना के हर पहलू पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।