सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: With the intention of taking revenge, the relatives of the deceased attacked the young man.

Dholpur News: चाची के प्रेमी की चाचा ने की हत्या, मृतक के परिजनों ने भतीजे पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 Apr 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

घायल भतीजे ने बताया कि हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने बदला लेने की नीयत से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट कर हमलावर मौके से फरार हो गए। 

Dholpur News: With the intention of taking revenge, the relatives of the deceased attacked the young man.
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर जिले के बाड़ी शहर के एक व्यक्ति ने सोमवार को आगरा जिले के खेरागढ़ कस्बे में अपनी पत्नी के प्रेमी को गोल मार दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या का बदला लेने की नीयत से मृतक प्रेमी के परिजनों ने बाड़ी शहर में हत्या आरोपी व्यक्ति के भतीजे पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Trending Videos


घायल 25 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रामहेत कुशवाहा ने बताया कि उसके चाचा लक्ष्मण कुशवाहा ने सोमवार को खेरागढ़ कस्बे में चाची के प्रेमी कंचन सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। उनको पुलिस ने मौके से गिरफ्तार भी कर लिया। उसके बाद मृतक कंचन के परिजन और रिश्तेदार बीती रात उसके घर पहुंच गए। आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट कर हमलावर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अजय ने बताया हमलावर रघुवर, प्रकाश, रामजीत और संतोषी खून का बदला खून से लेने की बात कहकर फरार हुए हैं। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। घायल के परिजनों ने बाड़ी कोतवाली पुलिस थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। घटना को लेकर थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने बताया घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। घायल का मेडिकल कराकर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये है मामला
बाड़ी शहर की कृष्णा कॉलोनी निवासी लक्ष्मण कुशवाहा और कंचन कुशवाहा पड़ोसी थे। करीब पांच महीने पूर्व कंचन कुशवाहा अपने पड़ोसी लक्ष्मण कुशवाहा की पत्नी नीतू को भगाकर ले गया था। दोनों ने सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली और उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ कस्बे में रह रहे थे। 

नीतू प्रेमी के साथ भागते समय अपने दो बच्चों को भी साथ ले गई थी। सोमवार को लक्ष्मण कुशवाहा ने अपनी पत्नी नीतू को मोबाइल से बात कर अपने बच्चों से मिलने की इच्छा जताई थी। बच्चों से मिलने के लिए नीतू ने लक्ष्मण को खेरागढ़ बुला लिया। खेरागढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में नीतू दोनों बच्चे और कंचन को साथ लेकर अपने पति लक्ष्मण से मिलने आ गई। 

इसी दौरान लक्ष्मण कुशवाहा ने पत्नी के प्रेमी एवं दोस्त कंचन कुशवाहा को देखते ही सीने में तमंचे से गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े गोली चलने से बाजार में सनसनी फैल गई। बाजार में मौजूद भीड़ ने हत्या आरोपी लक्ष्मण कुशवाहा को दबोच लिया और लात घूंसों से जमकर धुनाई कर दी। मारपीट कर भीड़ ने खेरागढ़ थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इधर, कंचन कुशवाहा की हत्या हो जाने से परिजनों में आकाश भड़क गया और हत्या आरोपी लक्ष्मण कुशवाहा के भतीजे अजय कुशवाहा पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed