{"_id":"65e44b9ebf7ee491020ab959","slug":"rajasthan-news-a-farmer-who-went-to-his-field-died-due-to-electric-shock-deceased-was-father-of-6-daughters-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: फसल की रखवाली करने खेत पर गए किसान की करंट लगने से मौत, 6 बेटियों का पिता है मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: फसल की रखवाली करने खेत पर गए किसान की करंट लगने से मौत, 6 बेटियों का पिता है मृतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur: जिले के उमरेह गांव में शनिवार रात फसल की रखवाली करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार को किसान के घर नहीं लौटने पर जब परिजनों ने तलाश की तो उन्हें इस दुर्घटना की जानकारी मिली।
मृतक के परिजनों से बयान लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के गांव उमरेह में शनिवार रात फसल की रखवाली करने गए 35 साल के किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार को किसान जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने किसान की खेतों में तलाश की। हाईटेंशन लाइन के बगल में किसान की लाश पड़ी देख परिजनों के होश उड़ गए। बाद में स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
Trending Videos
मृतक के भाई पवन कुमार ने बताया कि 35 वर्षीय राधेलाल पुत्र भगवानलाल मीणा फसल की रखवाली करने शनिवार रात खेत पर गया था। रविवार को जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन खेत पर तलाश करने पहुंचे, जहां वह मृत मिला। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक राधेलाल खेती-किसानी का काम करता था। उसके परिवार में छह बेटियां हैं। घटना को लेकर मृतक के भाई पवन कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जांच कर रहे सदर पुलिस थाने के एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मृतक राधेलाल के शव का परिजनों की मौजूदगी में पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की शिकायत पर बिजली करंट से मौत होना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।