{"_id":"65e17cc2eaed07f4f603a859","slug":"rajasthan-news-youth-shot-in-leg-due-to-old-rivalry-family-members-registered-case-in-police-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पुरानी रंजिश को लेकर युवक के पैर में गोली मारी, परिजनों ने पुलिस में नामजद मामला दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पुरानी रंजिश को लेकर युवक के पैर में गोली मारी, परिजनों ने पुलिस में नामजद मामला दर्ज कराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur: कोलआ का पुरा गांव के नजदीक पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार युवक पर तीन लोगों ने गोली चला दी। पैर में गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने कंचनपुर थाना पुलिस में हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
क्षेत्र के कोलआ का पुरा गांव के नजदीक गुरुवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक बाइक सवार युवक पर तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गोली मार दी। गोली पैर से पार निकलने पर घायल हुए युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है और नामजद आरोपियों के खिलाफ कंचनपुर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos
जिला अस्पताल में भर्ती घायल लोकेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गुरुवार रात बाइक पर धौलपुर से वापस अपने गांव लौट रहा था कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अमरेश समेत तीन लोगों ने गांव के नजदीक रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से गोली मार दी और फरार हो गए। गोली पैर से पार निकलने पर युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल लोकेंद्र को परिजनों ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल ने मामले के संबंध में बताया कि आरोपियों से खेत के विवाद को लेकर पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। मसले को लेकर दोनों पक्षों में विधायक जसवंत सिंह गुर्जर के आवास पर पंचायत भी हुई थी लेकिन आरोपियों ने इसके बावजूद युवक पर हमला कर दिया। घायल के परिजनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कंचनपुर पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट पेश की है।
घटना को लेकर कंचनपुर थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने घायल के पर्चा बयान लिए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।