सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   ex cm Ashok Gehlot political attack Shivratna funeral said Ganga is flowing in opposite direction in rajasthan

Bikaner: शिवरत्न अग्रवाल के अंतिम संस्कार में पहुंचे गहलोत का सियासी वार, बोले- राजस्थान में बह रही उल्टी गंगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Bikaner: बीकानेर में उद्योगपति शिवरत्न अग्रवाल के अंतिम संस्कार में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में लोकतंत्र की स्थिति उलटी हो गई है और सरकार विपक्ष पर आक्रामक है।  

ex cm Ashok Gehlot political attack Shivratna funeral said Ganga is flowing in opposite direction in rajasthan
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर में उद्योगपति एवं बीकाजी समूह के सीएमडी शिवरत्न अग्रवाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में होने के बावजूद भाजपा विपक्ष पर अधिक आक्रामक है और राजस्थान में 'उल्टी गंगा' बह रही है।

Trending Videos

सरकार और विपक्ष पर की टिप्पणी
गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष सरकार की कमियों को उजागर करता है, लेकिन वर्तमान में सरकार ही विपक्ष पर हमलावर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को रिफाइनरी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की समझ नहीं है और वह बिना तथ्यों के बयान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन




रिफाइनरी और विकास कार्यों पर आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत उनकी सरकार ने 2013 में की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे जैसे सड़क और बिजली विकास पर पर्याप्त काम नहीं किया, जिससे रोजगार की संभावनाएं प्रभावित हुई हैं।

ये भी पढ़ें:  41 डिग्री की तपती धूप में गैस सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार! बुकिंग हजारों में सप्लाई सिर्फ 550

राजनीति, राहुल गांधी और परिसीमन पर बयान
गहलोत ने राहुल गांधी की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदार और निर्भीक नेता बताया, जो सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि विपक्ष के दबाव से गलत परिसीमन की प्रक्रिया को रोका गया, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed