सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Youth arrested with illegal pistol near village Jandawali

Hanumangarh News: गांव जंडावाली के पास अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार

यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश पासवान और एसपी अरशद अली के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत हुई। तलाशी के दौरान युवक के पास से पिस्टल बरामद हुई

Hanumangarh News: Youth arrested with illegal pistol near village Jandawali
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले की सदर थाना पुलिस ने गांव जंडावाली के पास अवैध पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार युवक हनुमानगढ़ जिले के गांव सतीपुरा का निवासी है। सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई अजय कुमार ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान एवं ज़िला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियारों की रिकवरी कर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
Trending Videos


इस विशेष अभियान के तहत थाना स्तर पर एएसआई जसकरण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम रोही जंडावाली में पहुंची तो वहां घूम रहे युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। शक के आधार पर पुलिस टीम ने युवक से पूछताछ की तो उसकी पहचान जसकरण सिंह (19) पुत्र लखविन्द्र सिंह मजहबी निवासी वाटर वर्क्स के पास, वार्ड छह, गांव सतीपुरा पीएस हनुमानगढ़ जंक्शन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुई। मौके से युवक जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच एएसआई गुरबचन सिंह को सौंपी गई है। आरोपी से अनुसंधान जारी है। इस दौरान कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई जसकरण सिंह, हेड कॉन्स्टेबल विजयसिंह, कॉन्स्टेबल जगदीश और सर्वजीत सिंह शामिल रहे। इस कार्रवाई में एएसआई जसकरण सिंह की विशेष भूमिका रही। बता दें की अवैध मादक पदार्थों व अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस बड़ी ग़हनता से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed