सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Former soldier shot himself in front of his in-laws' house

Hanumangarh: पूर्व सैनिक ने ससुराल के सामने खुद को मारी गोली, गंभीर हालात में हायर सेंटर रेफर; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 14 Feb 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanumangarh: टाउन थानाप्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि टाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक मामला प्रतीत हो रहा है।
 

Former soldier shot himself in front of his in-laws' house
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टाउन थानाक्षेत्र के गांव फतेहगढ़ गोदारा बास में एक पूर्व सैनिक ने अपनी ससुराल के सामने कार में बैठकर लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। घायल युवक की पहचान गुरमेल सिंह के रूप में हुई है।

Trending Videos


गुरमेल सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में एक बैंक में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय वह अपनी कार में अकेले थे और अपनी ससुराल के सामने पहुंचकर उन्होंने अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाउन हॉस्पिटल चौकी पुलिस की सूचना पर टाउन पुलिस पहुंची। घायल गुरमेल सिंह का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

टाउन थानाप्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि टाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक मामला प्रतीत हो रहा है। वहीं,पुलिस ने घायल गुरमेल सिंह की गाड़ी और लाइसेंसी रिवाल्वर अपने कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed