सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Three Gangsters Held with Illegal Arms, Spreading Terror Through Extortion and Threats

Hanumangarh News: अवैध हथियारों के साथ तीन गैंगस्टर शिकंजे में, लोगों को धमकी देकर फैला रहे थे दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक खतरनाक गैंग के तीन सदस्यों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकियां देकर लोगों में दहशत फैलाने के आरोप हैं।

Hanumangarh News: Three Gangsters Held with Illegal Arms, Spreading Terror Through Extortion and Threats
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक खतरनाक गैंग के तीन सदस्यों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गैंग लोगों को फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकियां देकर आतंक फैला रहा था। हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में भिरानी और नोहर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में यह सफलता हासिल की।

Trending Videos


पुलिस थाना भिरानी की टीम ने गश्त के दौरान रोही अमरपुरा क्षेत्र से अनिल उर्फ छोटिया (32) निवासी (सागड़ा) हनुमानगढ़ को दो अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना भिरानी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस, आबकारी, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, चोरी और मारपीट समेत 20 गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधे IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा, जोधपुर में गूंजी शहनाइयां

नोहर के वार्ड-33 इंद्रा कॉलोनी निवासी शहनवाज उर्फ सद्दाम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन महीने पहले दो बदमाश युवकों आकाश निगम और शिवा सिंह गुर्जर ने उसे अमर सिंह बुड़ानिया की हत्या करने या 50 लाख रुपये फिरौती देने की धमकी दी थी। मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी गैंग में अनिल उर्फ गुरु (सागड़ा), मोनू पुत्र बलवान सिंह और संदीप टोगसिया जैसे सदस्य शामिल हैं।

श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा आकाश और शिवा को पहले ही गिरफ्तार किए जाने के बाद सद्दाम की हिम्मत बढ़ी और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। नोहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोनू (23) निवासी (गोगामेड़ी) और संदीप (33) निवासी (फेफाना) को 29 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने सद्दाम खान की हत्या के इरादे से आए युवकों को शरण दी और रैकी में मदद की। इनका हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ गुरु से भी संपर्क था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed