{"_id":"6a1975689ef4e69c070f4bab","slug":"massive-fire-in-protected-forest-area-causes-panic-hanumangarh-news-c-1-1-noi1544-4335290-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: कोहला फार्म के संरक्षित वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, प्रशासन और दमकल टीमें मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: कोहला फार्म के संरक्षित वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, प्रशासन और दमकल टीमें मौके पर
Fri, 29 May 2026 05:44 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 05:44 PM IST
सार
हनुमानगढ़ के कोहला फार्म संरक्षित वन क्षेत्र में लगी भीषण आग ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा के कारण तेजी से फैल रही लपटों पर काबू पाने के लिए कई दमकल वाहन जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
संरक्षित वन क्षेत्र कोहला फार्म में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाउन के निकट स्थित संरक्षित वन क्षेत्र कोहला फार्म में शुक्रवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते धुएं के घने गुबार और ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। आग की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर तहसीलदार हरीश साहरण, टाउन थाना प्रभारी अशोक विश्नोई सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं। कुछ ही देर में आग सड़क किनारे तक पहुंच गई, जिससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के लिए आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग का दायरा लगातार बढ़ता रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल अतिरिक्त दमकल वाहनों की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur: मैडम की मुस्कान और डीपफेक का जाल! जयपुर के कारोबारी को AI हनीट्रैप में फंसाकर ठगे 90 लाख
जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के अलावा पीलीबंगा, रावतसर तथा अन्य क्षेत्रों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल सात से आठ दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि कोहला फार्म एक संरक्षित वन क्षेत्र है। गर्मी के मौसम में घास सूखने के बाद आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन शुक्रवार को लगी आग को अत्यंत भीषण बताया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल प्राथमिकता आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित रखने की है। घटना में हुए नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा। प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
इस वन क्षेत्र में सियार, लोमड़ी, जरख, नीलगाय, चिंकारा सहित कई वन्य जीव और सरीसृप प्रजातियां निवास करती हैं। आग से वन्यजीवों को भी खतरा पैदा हो गया है। साथ ही आग के आसपास के गांवों तक पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि खेतों में फिलहाल कोई ज्वलनशील फसल नहीं होने के कारण बड़े नुकसान की संभावना अपेक्षाकृत कम मानी जा रही है।