आज के दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दौरा, तत्काल टिकट के नियम में होगा बदलाव
नमस्कार! आज है शनिवार, 1 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 1 अगस्त 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही महीने की पहले तरीख को रोजमर्रा से जुड़ी चीजों में बदलाव होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और भोगपुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 3:30 बजे, प्रधानमंत्री मैसूरु स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे।
नए महीने में यह होंगे बदलाव
रेलवे टिकट में बदलाव
पश्चिम मध्य रेलवे 1 अगस्त से रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए नया 'टोकन सिस्टम' लागू कर रहा है। अब काउंटरों पर लंबी लाइन और धक्का-मुक्की रोकने के लिए टोकन बांटने का समय तत्काल बुकिंग खुलने के समय के साथ मिलाया जा रहा है। एसी तत्काल के लिए सुबह 8:30-9:00 बजे और नॉन-एसी के लिए सुबह 9:00-9:30 बजे टोकन मिलेंगे, इसके बाद ही काउंटर से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।
बैंक
इसके साथ ही कुछ बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े शुल्क, रिवॉर्ड पॉइंट्स या अन्य नियमों में बदलाव कर सकते हैं। बता दें कि यह बदलाव सभी बैंकों पर लागू नहीं होगा। इसलिए अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने बैंक की वेबसाइट या एप पर जाकर नए नियम और शुल्क जरूर चेक करें।
आईटीआर (ITR) फाइलिंग पर भारी लेट फीस और पेनल्टी
वित्तीय वर्ष के लिए बिना जुर्माने के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। जो लोग इस समय सीमा तक अपना रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं, उन्हें 1 अगस्त से बिलेटेड रिटर्न भरने पर आय के आधार पर भारी जुर्माना (पेनल्टी) देना होगा।
नहीं होगी चेंज ऑफ़ गार्ड सेरेमनी
राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रिहर्सल के कारण 1 और 8 अगस्त को 'चेंज ऑफ़ गार्ड' सेरेमनी नहीं होगी। यह एक मिलिट्री परंपरा है जो हर हफ्ते होती है, ताकि प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड (PBG) का एक नया ग्रुप जिम्मेदारी संभाल सके।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक
नारनौल में 1 अगस्त को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 10 बजे से होगी।