फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre Proposes Eco-Sensitive Zone in Western Ghats, Draft May Affect Around 3,000 Villages

पश्चिमी घाट में नहीं लगेंगे नए उद्योग?: केंद्र का नया मसौदा, 3,000 गांव आएंगे दायरे में; खनन-टाउनशिप पर सख्ती

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:52 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने पश्चिमी घाट के 56,825.7 वर्ग किमी क्षेत्र को पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने का मसौदा जारी किया है। प्रस्ताव लागू होने पर करीब 3,000 गांवों में नए खनन, टाउनशिप और थर्मल पावर प्लांट पर रोक लग सकती है।

विज्ञापन
Centre Proposes Eco-Sensitive Zone in Western Ghats, Draft May Affect Around 3,000 Villages
नए खनन और बड़े प्रोजेक्ट पर लग सकती है रोक - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पश्चिमी घाट के करीब 3,000 गांवों में अब नई खदानें, बड़े टाउनशिप, रेड कैटेगरी के उद्योग और नए थर्मल पावर प्लांट नहीं लग सकेंगे। केंद्र सरकार ने पश्चिमी घाट के 56,825.7 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसए) घोषित करने के लिए नया मसौदा जारी किया है।

विज्ञापन


इसका सबसे ज्यादा असर कर्नाटक के 1,449 गांवों पर पड़ेगा। महाराष्ट्र के 1,133 गांव भी दायरे में आएंगे। वैसे, केंद्र ने साफ किया है कि इस फैसले से लोगों के घर, खेती-बागान, कृषि गतिविधियों और संपत्ति के अधिकार प्रभावित नहीं होंगे। लोगों और राज्यों से 60 दिनों में सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। पश्चिमी घाट के दायरे में कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गोवा और गुजरात आते हैं। ये वो इलाके हैं, जहां से गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, तुंगभद्रा, भीमा, पेरियार, नेत्रावती, और जुआरी जैसी प्रमुख नदियां निकलती हैं।
विज्ञापन


दुनिया के 8 सबसे बड़े बायोडायवर्सिटी हॉटस्पॉट्स में शामिल
पश्चिमी घाट केवल भारत का एक जंगल नहीं है, बल्कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में इसकी गिनती होती है। ये दुनिया के 8 सबसे बड़े बायोडायवर्सिटी हॉटस्पॉट्स में शामिल है। यहां 7,400 से ज्यादा पौधों की प्रजातियां, हजारों जानवर हैं। इनमें सैकड़ों ऐसी प्रजातियां, जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलतीं। पश्चिमी घाट में अवैध खनन, पहाड़ काटना, बड़े रिसॉर्ट, अनियोजित निर्माण हो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed