फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Global Study Finds Gender Inequality Still Influences Marriages and Divorce Risk Across 29 Countries

Report: पत्नी की ज्यादा कमाई बढ़ा देती है तलाक का खतरा? 29 देशों के 16 साल के अध्ययन में चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 01 Aug 2026 07:37 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, न्यू जर्सी
एजेंसी, न्यू जर्सी Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 01 Aug 2026 07:37 AM IST
सार

29 देशों में 16 वर्षों तक चले अध्ययन में सामने आया कि पत्नी की आय पति से अधिक होने पर तलाक की संभावना बढ़ सकती है। शोध में लैंगिक असमानता और पारंपरिक सामाजिक सोच को भी प्रमुख कारणों में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Global Study Finds Gender Inequality Still Influences Marriages and Divorce Risk Across 29 Countries
तलाक क्यों लेते हैं पति-पत्नी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दुनियाभर में महिलाएं हर दिन नई ऊंचाइयां छू रही हैं, हर भूमिका में अपनी खास पहचान बना रही हैं, फिर भी लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। देश चाहे जो भी हो, महिलाओं के लिए घर संभालना ही सबसे बड़ा काम माना जाता है। यही नहीं, अगर उनकी कमाई अपने पति की तुलना में ज्यादा हो तो तलाक की संभावनाएं 36% तक बढ़ जाती हैं। यह बात 29 देशों में किए गए एक विस्तृत अध्ययन से सामने आई है।

विज्ञापन


पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में शोधकर्ता पिलर गोनालोंस-पोंस के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की टीम ने 2004 से 2020 तक व्यापक स्तर पर विभिन्न देशों के सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक संदर्भों का तुलनात्मक अध्ययन किया कि ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या पारंपरिक लिंग मानदंड हर जगह समान रूप से काम करते हैं या इसके पीछे अन्य कारक भी जिम्मेदार हैं। जर्नल ऑफ मैरिज एंड फैमिली में प्रकाशित रिपोर्ट बताती है कि अब भी यह परंपरागत धारणा पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है कि परिवार में पुरुष को ही कमाने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन


दकियानूसी सोच ही नहीं अन्य कारण भी जिम्मेदार

  • चाहे रूढ़िवादी सांस्कृतिक सोच वाले देश हों या आधुनिक सोच वाले, दोनों जगह जोड़ों में अलगाव के आंकड़े लगभग एक जैसे ही पाए गए। यानी पुरुषों के ही परिवार के कमाने वाले होने की भूमिका बदलना ही रिश्ते टूटने की एकमात्र वजह नहीं है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रिश्तों में तनाव का एक बड़ा कारण महिलाओं का ज्यादा कमाना है। अगर बच्चे होते हैं, तो परिवार की जिम्मेदारी और काम में हाथ बंटाने को लेकर होने वाले झगड़े स्थिति को बिगाड़ देते हैं।
  • आर्थिक आत्मनिर्भरता महिलाओं को खुद अपने निर्णय लेने की शक्ति देती है। हालांकि, आर्थिक स्वतंत्रता रिश्तों के टूटने का सीधा कारण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed