फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   AI Companies Accused of Destroying Rare Books After Scanning to Train Artificial Intelligence Models

सांस्कृतिक बर्बरता: AI को स्मार्ट बनाने की कैसी कीमत? सदियों पुरानी किताबें खरीदकर स्कैन कीं, फिर कर दीं नष्ट

Sat, 01 Aug 2026 06:52 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 01 Aug 2026 06:52 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, एआई कंपनियां दुर्लभ और पुरानी किताबें खरीदकर उन्हें स्कैन करने के बाद नष्ट कर रही हैं। इस पर लेखकों, प्रकाशकों और पुस्तक प्रेमियों ने सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
AI Companies Accused of Destroying Rare Books After Scanning to Train Artificial Intelligence Models
एआई कंपनियों की साजिश...दुर्लभ किताबें की जा रहीं नष्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

किताबें ज्ञान का खजाना होती हैं, और पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के बुद्धि विवेक को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। लेकिन अब अपने-अपने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) टूल को इन्सानों से ज्यादा समझदार बनाने की होड़ में जुटी कंपनियां उन्हें नष्ट करने पर उतर आई हैं। ये कंपनियां बड़ी संख्या में सेकंड हैंड दुर्लभ किताबें खरीदती हैं, उनके जिल्द काटकर स्कैन करती हैं और फिर लुगदी में बदल देती हैं।

विज्ञापन


इस सांस्कृतिक बर्बरता की शुरुआत एन्थ्रोपिक ने फरवरी, 2024 में की थी। एआई कंपनियों के इस कदम से दुनियाभर के लेखकों, प्रकाशकों और पुस्तक प्रेमियों में रोष फैलता जा रहा है। ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, एआई का मशीन लर्निंग मॉडल अधिक जानकारियों से भरपूर हो और उन्हें ज्यादा रोचक ढंग से लिख सके, इसके लिए जिन किताबों को नष्ट किया गया उनमें कई 16वीं, 17वीं, 18वीं शताब्दी की हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि एआई कंपनियां डाटा वॉल स्थिति में पहुंच गई है। यानी मॉडल डेवलपर्स के पास अब गुणवत्तापूर्ण डाटा की भारी कमी हो गई है। इसलिए, वे एआई टूल को मजबूत करने में जुटी थीं। 
विज्ञापन


क्या स्कैनिंग के बाद किताबें काटना जरूरी
कैलिफोर्निया की एक कोर्ट ने डिजिटल स्कैनिंग के बाद मूल भौतिक किताब को नष्ट करने को कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं माना था, क्योंकि डिजिटल संस्करण ने भौतिक संस्करण की जगह ले ली थी। इस पेच का फायदा उठाकर कंपनियों को पुरानी किताबें कौड़ियों के भाव खरीदकर नष्ट करने का मौका मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3,000 किताबों के ऑर्डर ने चौंकाया
नीदरलैंड्स के हार्लेम शहर में पुरानी व दुर्लभ किताबों के दुकान चलाने वाले डच व्यवसायी पीटर डी व्रीस को जून के मध्य में अजीबो-गरीब ई-मेल मिला था। उसमें 3,000 शीर्षकों की एक बड़ी सूची संलग्न थी, जिन्हें खरीदने के लिए 2077एआई नामक कंपनी की नताल्या नामक महिला ने संपर्क किया था। बाद में पीटर को पता चला कि यह सिलिकॉन वैली की एआई कंपनियों की थोक में किताबें खरीदकर उन्हें नष्ट करने वाले गुप्त अभियान का हिस्सा था। वह इस करतूत को किताबें जलाने जैसी बर्बरता करार देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed