Report: पत्नी की ज्यादा कमाई बढ़ा देती है तलाक का खतरा? 29 देशों के 16 साल के अध्ययन में चौंकाने वाले खुलासे
29 देशों में 16 वर्षों तक चले अध्ययन में सामने आया कि पत्नी की आय पति से अधिक होने पर तलाक की संभावना बढ़ सकती है। शोध में लैंगिक असमानता और पारंपरिक सामाजिक सोच को भी प्रमुख कारणों में शामिल किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में महिलाएं हर दिन नई ऊंचाइयां छू रही हैं, हर भूमिका में अपनी खास पहचान बना रही हैं, फिर भी लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। देश चाहे जो भी हो, महिलाओं के लिए घर संभालना ही सबसे बड़ा काम माना जाता है। यही नहीं, अगर उनकी कमाई अपने पति की तुलना में ज्यादा हो तो तलाक की संभावनाएं 36% तक बढ़ जाती हैं। यह बात 29 देशों में किए गए एक विस्तृत अध्ययन से सामने आई है।
पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में शोधकर्ता पिलर गोनालोंस-पोंस के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की टीम ने 2004 से 2020 तक व्यापक स्तर पर विभिन्न देशों के सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक संदर्भों का तुलनात्मक अध्ययन किया कि ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या पारंपरिक लिंग मानदंड हर जगह समान रूप से काम करते हैं या इसके पीछे अन्य कारक भी जिम्मेदार हैं। जर्नल ऑफ मैरिज एंड फैमिली में प्रकाशित रिपोर्ट बताती है कि अब भी यह परंपरागत धारणा पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है कि परिवार में पुरुष को ही कमाने वाला होना चाहिए।
दकियानूसी सोच ही नहीं अन्य कारण भी जिम्मेदार
- चाहे रूढ़िवादी सांस्कृतिक सोच वाले देश हों या आधुनिक सोच वाले, दोनों जगह जोड़ों में अलगाव के आंकड़े लगभग एक जैसे ही पाए गए। यानी पुरुषों के ही परिवार के कमाने वाले होने की भूमिका बदलना ही रिश्ते टूटने की एकमात्र वजह नहीं है।
- रिश्तों में तनाव का एक बड़ा कारण महिलाओं का ज्यादा कमाना है। अगर बच्चे होते हैं, तो परिवार की जिम्मेदारी और काम में हाथ बंटाने को लेकर होने वाले झगड़े स्थिति को बिगाड़ देते हैं।
- आर्थिक आत्मनिर्भरता महिलाओं को खुद अपने निर्णय लेने की शक्ति देती है। हालांकि, आर्थिक स्वतंत्रता रिश्तों के टूटने का सीधा कारण नहीं है।