फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Repeats Claim of Preventing India-Pakistan War with 250 Tariff Threat

Trump: भारत-पाकिस्तान युद्ध पर ट्रंप का फिर दावा, बोले- टैरिफ की धमकी देकर रुकवाई जंग; भारत चुका है खारिज

Fri, 31 Jul 2026 10:56 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 31 Jul 2026 10:56 PM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को 250 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी देकर रोका था। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों ने अगले ही दिन युद्ध नहीं करने की बात कही। हालांकि भारत पहले ही इन दावों को खारिज कर चुका है। ट्रंप ने अब क्या कहा और भारत का आधिकारिक रुख क्या है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Donald Trump Repeats Claim of Preventing India-Pakistan War with 250 Tariff Threat
ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को टैरिफ की धमकी देकर रुकवाया था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्ध खत्म कराए हैं और इनमें भारत-पाकिस्तान का मामला भी शामिल है। उन्होंने दावा किया कि अगर दोनों देश युद्ध जारी रखते तो वह उन पर 250 प्रतिशत टैरिफ लगा देते। हालांकि भारत पहले भी ऐसे दावों को खारिज कर चुका है और स्पष्ट कर चुका है कि पाकिस्तान के साथ युद्धविराम किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से नहीं हुआ था।

विज्ञापन

ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान को लेकर क्या दावा किया?

ट्रंप ने कहा, "मैंने आठ युद्ध खत्म किए। ऐसे युद्ध भी खत्म कराए जो बहुत कठिन माने जा रहे थे। हमने भारत और पाकिस्तान के बीच भी युद्ध रुकवाया। 11 विमान गिराए गए थे। मैंने टैरिफ का इस्तेमाल किया। मैंने कहा कि अगर आप युद्ध करेंगे तो दोनों देशों पर 250 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा। दोनों देश इससे नाराज थे, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने फोन कर कहा कि वे युद्ध नहीं करेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि मैंने पांच करोड़ लोगों की जान बचाई।" ट्रंप ने यह भी कहा कि टैरिफ उनकी कूटनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा रहा है।

विज्ञापन

ट्रंप पहले भी कब कर चुके हैं ऐसा दावा?

  • यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा दावा किया है। पिछले सप्ताह सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था कि उन्होंने टैरिफ के जरिए आठ युद्ध रुकवाए हैं और भारत-पाकिस्तान उनमें शामिल हैं। उनके अनुसार आठ में से पांच युद्ध केवल टैरिफ की चेतावनी की वजह से रुके। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उन्होंने कहा था कि उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि यदि लड़ाई जारी रही तो 250 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। इससे पहले मई में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर भी दावा किया था कि उनकी मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हुए थे।
  • इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लेबनान और इस्राइल के बीच हुए समझौते को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि करीब 30 वर्षों में पहली बार दोनों देशों की सरकारों के बीच आधिकारिक स्तर पर बातचीत हुई है। रुबियो ने यह भी कहा कि ट्रंप द्वारा कराया गया हमास से जुड़ा निरस्त्रीकरण समझौता भी एक बड़ा कदम है, जिसे कई लोग असंभव मानते थे।

 

भारत सरकार का इस दावे पर क्या रुख है?

भारत सरकार ट्रंप के इन दावों को लगातार खारिज करती रही है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान के साथ युद्धविराम किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से नहीं हुआ था। सरकार के अनुसार युद्धविराम को लेकर दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों यानी डीजीएमओ के बीच प्रत्यक्ष बातचीत हुई थी। भारत ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में किसी बाहरी देश या नेता की कोई भूमिका नहीं थी।

प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में कहा था कि किसी भी देश के नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी स्पष्ट किया था कि युद्धविराम में किसी बाहरी हस्तक्षेप की भूमिका नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed