फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Avalanche on Broad Peak: Four mountaineers dead, six missing including renowned Nirmal Purja

ब्रॉड पीक में हिमस्खलन: चार पर्वतारोहियों की मौत, नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा समेत छह लापता

Fri, 31 Jul 2026 10:12 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, इस्लामाबाद
आईएएनएस, इस्लामाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 31 Jul 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Avalanche on Broad Peak: Four mountaineers dead, six missing including renowned Nirmal Purja
पर्वतारोही (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पाकिस्तान की ब्रॉड पीक पर आए भीषण हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य लापता हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने मृतकों में नेपाल के पुर बहादुर गुरंग और ओमान की नधिरा अहमद अब्दुल्ला अल हारथी के नाम की पुष्टि की है।

विज्ञापन


दल में शामिल थे ये सदस्य
ब्रॉड पीक का यह अभियान प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा "निम्स दाई" के नेतृत्व में था। अभियान में पुर बहादुर गुरंग युक्ता, किली पेम्बा शेरपा "किलू", निमा शेरपा, नावांग थिन्दु शेरपा, ग्यालु शेरपा, नधिरा अहमद अब्दुल्ला अल हारथी (ओमान), सोहेल साखी (पाकिस्तान), वांग झोंग (चीन) और मैलोरी गेइस (अमेरिका) शामिल थे।
विज्ञापन


अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के अध्यक्ष इरफान अरशद खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एसीपी पुष्टि करता है कि 30 जुलाई को ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में ओमान की नधिरा अल हारथी और नेपाल के पुर बहादुर गुरंग 'युक्ता' की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि नधिरा का शव बरामद कर हेलीकॉप्टर से स्कर्दू ले जाया जा रहा है। युक्ता के शव को लाने की व्यवस्था की जा रही है। अन्य मृतकों की पहचान आधिकारिक जानकारी मिलने पर साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और सभी से एसीपी के आधिकारिक अपडेट का इंतजार करने की अपील की। पाकिस्तान स्थित नेपाली दूतावास ने बताया कि राजदूत रीता धीतल ने अल्पाइन क्लब के अध्यक्ष से मुलाकात कर रेस्क्यू अभियान तेज करने का आग्रह किया।

निर्मल पुरजा लापता
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्लामाबाद स्थित दूतावास पाकिस्तानी अधिकारियों और एसीपी के साथ लगातार संपर्क में है ताकि सभी प्रभावित पर्वतारोहियों का सुरक्षित बचाव सुनिश्चित किया जा सके। मंत्रालय ने कहा, "पाकिस्तानी अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि समय पर बचाव के लिए सभी उपलब्ध संसाधन जुटाए जाएंगे।"

इस अभियान में लापता लोगों में सबसे चर्चित नाम निर्मल पुरजा का है। नेपाल के धौलागिरी में जन्मे और चितवन में पले-बढ़े पुरजा ब्रिटेन के नागरिक हैं। उन्होंने 16 साल सेना में सेवा दी, जिसमें 6 साल ब्रिटिश गोरखा और 10 साल यूके की स्पेशल बोट सर्विस (एसबीएस) शामिल है। वह एसबीएस में शामिल होने वाले पहले गोरखा थे।

पुरजा ने 2012 में पर्वतारोहण शुरू किया। 2018 में उन्होंने 5 दिन में एवरेस्ट, ल्होत्से और मकालू फतह कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 2019 में "प्रोजेक्ट पॉसिबल" के तहत उन्होंने सिर्फ 6 महीने में दुनिया की सभी 14 आठ हजार मीटर से ऊंची चोटियां फतह कर इतिहास रच दिया। पिछला रिकॉर्ड करीब 8 साल का था। वह तेजी से ऊंचाई पर अनुकूलन और हाई-ऑल्टिट्यूड रेस्क्यू मिशनों के लिए वे दुनियाभर में जाने जाते हैं।


हादसे से पहले 27 जुलाई को फेसबुक पोस्ट में पुरजा ने लिखा था कि ब्रॉड पीक उनका शुरुआती प्लान नहीं था। लेकिन अगर इसे फतह कर लेते हैं तो वे इतिहास में पहले व्यक्ति बन जाएंगे जो बिना ऑक्सीजन के 14 आठ हजारियों को दो बार चढ़ने का रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने लिखा था, "मेरा मुकाबला किसी और से नहीं था। मेरा संघर्ष सिर्फ कल वाले खुद से था। हर दिन अपनी सीमा तोड़ने की कोशिश। बता दें कि कराकोरम रेंज में स्थित 8,047 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed