फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra-yavatmal-suv-swept-away-in-flood-woman-and-two-daughters-die-man-clings-to-tree

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: उफनती नदी में बही कार, मां-बेटियों के शव बरामद; पेड़ से चिपक कर पति ने बचाई जान

Sat, 01 Aug 2026 07:43 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 01 Aug 2026 07:43 AM IST
सार

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में लगातार बारिश के बीच एक परिवार की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। उफनती नदी पर बने पुल से गुजरते समय तेज बहाव में एसयूवी बह गई, जिससे एक महिला और उसकी दो बेटियों की जान चली गई। वाहन में सवार पति किसी तरह पेड़ का सहारा लेकर बच निकले, लेकिन अपने परिवार को नहीं बचा सके।

विज्ञापन
maharashtra-yavatmal-suv-swept-away-in-flood-woman-and-two-daughters-die-man-clings-to-tree
महाराष्ट्र में बाढ़ के पानी में बहा परिवार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव उस एसयूवी के साथ बरामद किए गए, जो बाढ़ के पानी में बह गई थी। तीनों बीते गुरुवार से लापता थीं।
विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ, जब परिवार अहिल्यानगर जिले के लोनी इलाके की ओर जा रहा था। भारी बारिश के कारण दरव्हा क्षेत्र में कुपटी नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। चालक पानी की गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा सका। पुल पार करने की कोशिश के दौरान कार तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन


पेड़ के सहारे पति की बची जान
वाहन के बहने के दौरान अविनाश खंडारे ने सूझबूझ दिखाते हुए एक पेड़ को पकड़ लिया और अपनी जान बचा ली। हालांकि, उनकी पत्नी माधवी और उनकी दो छोटी बेटियां वाहन के भीतर ही तेज बहाव में बह गईं। वह उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हुए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने पूरी रात सघन तलाश अभियान चलाया। इसके बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में भीषण बारिश जारी
इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र में पांच दिनों तक व्यापक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। विभाग ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए थे। इस महीने की शुरुआत में राज्य में बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में एक ही दिन में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य घायल हुए थे।


राज्य आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के अनुसार, भारी बारिश के कारण करीब 100 मकान क्षतिग्रस्त हुए। वहीं, बाढ़ जैसे हालात से प्रभावित सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed