फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Takes a U-Turn: Delhi Awaits Rain as IMD Predicts Below-Normal Rainfall in August-September

मानसून की चाल क्यों हुई सुस्त?: दिल्ली में बारिश का इंतजार, अगस्त-सितंबर में भी सामान्य से कम बरसात के संकेत

Sat, 01 Aug 2026 06:19 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 01 Aug 2026 06:19 AM IST
सार

Monsoon Update: दिल्ली में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। तीन दिन से बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगस्त-सितंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Monsoon Takes a U-Turn: Delhi Awaits Rain as IMD Predicts Below-Normal Rainfall in August-September
मौसम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मानसून इस बार लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी झमाझम बारिश तो कभी तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण राजधानी में उमस भरी गर्मी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगस्त और सितंबर को लेकर भी नया पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन


क्या दिल्ली में मानसून की रफ्तार पड़ गई धीमी?
जुलाई के पूरे महीने में दिल्ली में केवल 11 दिन बारिश दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान 261.52 मिमी वर्षा हुई, जो पिछले साल जुलाई में हुई 259.11 मिमी बारिश से अधिक रही। इसके बावजूद लगातार बारिश नहीं होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


29 जुलाई के बाद राजधानी में अच्छी बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार को भी पूरे दिन बादलों और धूप की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। तेज हवाओं से कुछ राहत जरूर मिली, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 1 अगस्त से 6 अगस्त के बीच दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। अगस्त के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शुरुआती तीन दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि बाद के दिनों में इसमें एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।


अगस्त और सितंबर में कैसी रहेगी बारिश?
मौसम विभाग ने देशभर के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा है कि अगस्त और सितंबर के दौरान अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इन दो महीनों में वर्षा दीर्घकालिक औसत (LPA) के 94 प्रतिशत से कम रहने का अनुमान है। हालांकि, प्रायद्वीपीय भारत, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तरी हिस्सों और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

देशभर में बारिश और बाढ़ से हालात प्रभावित
देश के कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है।

  • जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
  • असम में बाढ़ से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। आठ जिलों के 437 गांवों में 2.12 लाख लोग प्रभावित हैं।
  • उत्तराखंड में मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हुई और सोनप्रयाग से 4,500 श्रद्धालु रवाना हुए।
  • हिमाचल प्रदेश के मनाली में बादल फटने और कुल्लू में चट्टान गिरने की घटनाओं में एक डॉक्टर दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई।
  • गुजरात में मूसलाधार बारिश के बाद 1,500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सूरत और आणंद समेत 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed