{"_id":"67114665eea69a243b019bda","slug":"hanumangarh-a-young-man-died-in-a-sharp-weapon-attack-in-sangaria-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: संगरिया में रात्रि जागरण के दौरान दो चचेरे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: संगरिया में रात्रि जागरण के दौरान दो चचेरे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, एक युवक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर तो आपसी रंजिश की बात सामने आ रही हैं, लेकिन हत्यारों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा।
घटनास्थल को पुलिस ने किया सील।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में जागरण में हुए विवाद में दो चचेरे भाइयों पर चाकू और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में एक की मौत हो गई, दूसरे को इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है। संगरिया पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। एसपी अरशद अली ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों के गठन का निर्देश दिया है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश होना बताया जा रहा है। घटना हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र की है।
संगरिया थानाप्रभारी तेजवंत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव दीनगढ़ के बालाजी धाम में रात को जागरण चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर रात करीब 2 बजे हरिपुरा गांव निवासी राजू (25) और उसके चचेरे भाई रवि (26) का अन्य युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान अन्य युवकों ने चाकू व धारदार हथियारों से राजू और रवि पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राजू की मौत हो गई, रवि को इलाज के लिए बीकानेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, शव को हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने वारदातस्थल को सील कर सुरक्षित करवाया। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ज़िला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि संगरिया में मर्डर की सूचना सामने आते ही थानाप्रभारी को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही थाना स्तर पर अन्य टीमों का गठन के हत्यारों का पता लगाकर गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। हत्या के कारणों को लेकर एसपी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर तो आपसी रंजिश की बात सामने आ रही हैं, लेकिन हत्यारों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा।
Trending Videos