{"_id":"6742fb201ab2f3e1520f8167","slug":"hanumangarh-news-accused-arrested-with-1-12-kg-opium-was-roaming-on-foot-trying-to-supply-it-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News : 1.12 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लाई देने की फिराक में पैदल ही घूम रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News : 1.12 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लाई देने की फिराक में पैदल ही घूम रहा था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
मादक पदार्थों की सप्लाई देने के लिए संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 1.12 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले की नोहर थाना पुलिस ने 1 किलो 122 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। नोहर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच खुइंया थाना प्रभारी राजपाल को सौंपी गई है।
Trending Videos
नोहर थानाधिकारी ईश्वरानंद शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट में एक कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान नोहर बायपास चक राजासर रोही क्षेत्र में पैदल आ रहे युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 122 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसी के साथ युवक के पास से 730 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक सुरेश बैरवा (29) पुत्र मदनलाल बैरवा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। अब मामले में आगे की जांच खुईयां थाना प्रभारी राजपाल के द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले में लगातार फैल रहे नशे के कारोबार को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के नेतृत्व में नशेड़ी लोगों को पकड़ने का अभियान जारी है।