{"_id":"664c751d843f112d390ed32a","slug":"hanumangarh-news-state-government-bans-loan-recovery-of-cooperative-banks-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: हनुमानगढ़ में किसानों को मिली बड़ी राहत, राज्य सरकार के इस फैसले के बाद उनकी जमीन नहीं होगी नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: हनुमानगढ़ में किसानों को मिली बड़ी राहत, राज्य सरकार के इस फैसले के बाद उनकी जमीन नहीं होगी नीलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 21 May 2024 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान राज्य सहकार बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर सहकारी बैंकों की ओर से कर्ज वसूली की प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं।
कर्ज वसूली में किसानों को राहत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान में सहकारी बैंकों के डिफाल्टर किसानों की जमीन नीलाम नहीं होगी। राज्य सरकार ने सहकारी बैंकों की कर्ज वसूली प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए किसानों की जमीन की नीलामी भी रोक दी है। राज्य सरकार की ओर से राजस्थान राज्य सहकार बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर सहकारी बैंकों की ओर से कर्ज वसूली की प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सरकार के ध्यान में लाए बिना इस तरह की कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई है।
Trending Videos
हनुमानगढ़ में नीलामी के मिले थे नोटिस
सहकारी भूमि विकास बैंक ने हनुमानगढ़ जिले के 20 लोगों की जमीन नीलाम करने के नोटिस जारी किए थे। हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक ने इसकी सार्वजनिक सूचना जारी कर नीलामी के लिए तीन जून की तारीख तय की थी। इनमें सबसे अधिक रावतसर तहसील के किसान हैं। इस पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरा था। इसके बाद भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ का बयान आया कि किसानों की जमीन नीलाम नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जून से लेकर 24 जून तक नीलामी की थी डेट
हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड रावतसर, पीलीबंगा, टिब्बी, पल्लू और हनुमानगढ़ तहसील में कुल 20 किसानों की भूमि तीन जून से लेकर 24 जून तक नीलाम करने की घोषण की थी। ये नीलामी ऋण नहीं चुकाने पर हुई थी।