सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Discom's female employee alleges sexual harassment, case registered against AEN and lineman

Hanumangarh News: डिस्कॉम की महिला कर्मी ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, एईएन व लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 23 Nov 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के डिस्कॉम कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी ने एईएन और लाइनमैन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराते हुए कहा कि ये दोनों उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे।

Hanumangarh News: Discom's female employee alleges sexual harassment, case registered against AEN and lineman
पुलिस थाना महिला हनुमानगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ डिस्कॉम कार्यालय में एक महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के मामले में महिला थाना पुलिस ने शनिवार को डिस्कॉम एईएन और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला द्वारा दी गई शिकायत में बार-बार उसे चेंबर में बुलाकर अश्लील हरकतें करने और गंदे इशारे करने के साथ ही बात नहीं मानने पर नौकरी खराब करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
Trending Videos


पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि एईएन हरीशचंद्र ढालिया और लाइनमैन (मीटर लैब) के पद पर कार्यरत भारतीय मजदूर यूनियन लीडर राजेंद्र सीकर उसे काफी समय से परेशान कर रहे हैं। जब भी आवश्यक कार्य के लिए उसे छुट्टी चाहिए होती है, कोई कमी निकालकर उसे परेशान किया जाता है। बिना किसी कार्य के एईएन हरीशचंद्र उसे अपने कमरे में बुलाकर अश्लील बातें, गंदे इशारे और छेड़छाड़ करता है। राजेन्द्र सीकर इस काम में हरीशचंद्र का साथ देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि दीपावली पर वह बीमार हो गई और इलाज के लिए बठिंडा चली गई। 2 नवंबर को डिस्कॉम के एमडी यहां आए हुए थे, तब उसने एईएन हरीशचंद्र से एक दिन की छुट्टी को सीआर छुट्टी में समायोजित करने का आग्रह किया था, जिस पर उसने इंकार कर दिया। इसके बाद राजेंद्र सीकर आया और कहा कि उसके कहने पर एईएन ने सीआर छुट्टी को स्वीकार कर लिया है, इसके बावजूद तू हम दोनों के काम नहीं आ रही। इस बात पर जब महिला ने राजेन्द्र कुमार की मौखिक शिकायत एईएन हरीश से की तो एईएन ने कहा कि राजेंद्र जैसा कहता है वैसा करेगी तो नौकरी आराम से करेगी, नहीं तो कोई न कोई कमी निकालकर तुझे बर्बाद कर देंगे। 

19 नवंबर को महिला जब अपने चैंबर में अकेली बैठी कार्य कर रही थी, तभी राजेंद्र कुमार ने चेंबर में घुसकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते हुए उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की और बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की जांच सीओ एससी-एसटी सेल रणवीर साईं को सौंपी गई है।

एईएन बोले- आरोप निराधार

मामले में डिस्कॉम एईएन (ग्रामीण) हरीशचंद्र ढालिया का कहना है कि ये आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। आरोप लगाने वाली कर्मचारी का सर्विस रिकॉर्ड ही खराब है। वह समय पर ऑफिस नहीं आती है, इसी कारण इसके वेतन से कटौती भी की गई थी। पूरे ऑफिस का माहौल खराब कर रखा है। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए झूठा आरोप लगाकर दबाव बनाकर बदनाम किया जा रहा है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed