{"_id":"6632130bbd082fdd2a094417","slug":"police-took-action-in-the-case-of-kidnapping-of-a-minor-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: नाबालिग को किडनैप करने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: नाबालिग को किडनैप करने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 May 2024 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Crime News: हनुमानगढ़ में नाबालिग लड़की के किडनैप करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर जंक्शन पुलिस ने नाबालिग को पहले ही डिटेन कर लिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नाबालिग को किडनैप करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक नाबालिग को बहला-फुसला कर ले गया था। जंक्शन पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
जंक्शन सिटी थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि नाबालिग किशोरी से जुड़े मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई थी। एएसआई कृष्ण कुमार सारस्वत के नेतृत्व में गठित टीम ने 24 अप्रैल को किडनैप हुई नाबालिग के तलाश में दबिश शुरू की। पुलिस ने सूचना व तकनीकी सहायता से नाबालिग को पहले ही सुरक्षित डिटेन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई कृष्ण सारस्वत ने बताया कि गगनदीप (22) पुत्र श्योपत राम निवासी जन्डावाली को नाबालिग के अपरहण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सारस्वत ने बताया कि युवक को उसी के गांव जन्डावाली से हिरासत में लिया गया। अपहरण से जुड़े साक्ष्यों और मामल कबूल करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। अभी पुलिस पकड़े गए युवक से नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में गहनता से पूछताछ में जुटी हुई है।