{"_id":"67a3b161b79ccbcb6c008ce6","slug":"the-student-who-caught-two-people-red-handed-taking-bribe-including-the-principal-of-bed-college-died-under-suspicious-circumstances-police-is-investigating-the-case-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2598652-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: बी.एड कॉलेज में घूसखोरी का खुलासा करने वाले छात्र की संदिग्ध मौत, घर पर फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: बी.एड कॉलेज में घूसखोरी का खुलासा करने वाले छात्र की संदिग्ध मौत, घर पर फंदे से लटकता मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार
मयंक ने कुछ समय पहले बी.एड कॉलेज के प्राचार्य व एक अन्य कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़वाया था। ऐसे में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि मृत्यु आत्महत्या है या किसी साजिश का परिणाम। मयंक अपनी मां के साथ एसडीएम कॉलोनी में रहता था।
छात्र की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ में निजी बी.एड कॉलेज के प्राचार्य सहित दो जनों को फार्म जमा कराने के एवज में पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पकड़वाने वाले छात्र का शव सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो मोबाइल फोन कब्जे में लेकर खंगाला जा रहा है। पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।
Trending Videos
इस संबंध में मृतक के मामा ने मर्ग दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार मयंक कुमार गर्ग (25) का शव सोमवार देर रात हनुमानगढ़ जंक्शन की एसडीएम कॉलोनी स्थित घर में फंदे पर लटका मिला। वह अपनी माता के साथ रहता था। उसके पिता कुलभूषण गर्ग की कई साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर जंक्शन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना के समय मृतक की माता अपने पीहर गई हुई थी। पीछे से किसी समय उसने आत्महत्या कर ली। जंक्शन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अब तक की जांच पड़ताल में मृतक का लिखा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के कारणों का भी स्पष्ट तौर पर कुछ पता नहीं चल सका है। मृतक के पास से उसके दो मोबाइल फोन मिले हैं, उनकी कॉल डिटेल वगैरह की जांच की जाएगी, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। मयंक गर्ग के पिता कि सड़क हादसे में कई बरस पहले मौत हो चुकी है। उसके एक बड़ी बहन है जो पंजाब में ब्याही हुई है। जंक्शन की एसडीएम कॉलोनी स्थित घर में माता-पुत्र दोनों ही रहते थे। मयंक की माता रजनीबाला अग्रवाल सतीपुरा स्थित राजकीय विद्यालय में अध्यापिका है। पति की मौत के बाद संघर्ष कर बेटा-बेटी को पाला। जवान बेटे के यूं चले जाने से माता बदहवाश सी हो गई है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।