फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   haryana roadways bus theft chittorgarh police caught drunk driver highway block

हरियाणा से चोरी की रोडवेज बस लेकर राजस्थान में दौड़ता रहा शराबी ड्राइवर, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, जाने

Sat, 04 Jul 2026 07:20 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 07:20 PM IST
सार

हरियाणा से चोरी हुई रोडवेज बस लेकर एक शराबी चालक राजस्थान में कई पुलिस नाकेबंदियां तोड़ते हुए उज्जैन की ओर भागता रहा। आखिरकार चित्तौड़गढ़ की चंदेरिया पुलिस ने हाईवे पर बेहद फिल्मी अंदाज में बस को रोका और चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानिए कैसे?
 

विज्ञापन
haryana roadways bus theft chittorgarh police caught drunk driver highway block
हरियाणा से चोरी हुई रोडवेज बस को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदेरिया पुलिस ने हरियाणा से चोरी हुई रोडवेज बस को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के कई शहरों से गुजरते हुए तेज रफ्तार में बस उज्जैन की ओर बढ़ रही थी। रास्ते में बस चालक नशे की हालत में एक के बाद एक पुलिस की नाकेबंदी तोड़ता गया। हालात ऐसे हो गए कि आखिर में चित्तौड़गढ़ पुलिस को हाईवे पर ट्रकों को आड़ा खड़ा कर रास्ता रोकना पड़ा। जैसे ही बस वहां पहुंची, पुलिस ने उसे रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया और बस को जब्त कर लिया। पूरी कार्रवाई किसी फिल्मी दृश्य जैसी नजर आई।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम के अलर्ट से मचा हड़कंप
कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि हरियाणा से चोरी हुई रोडवेज बस भीलवाड़ा की तरफ से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रही है। बस चालक नशे में है और रास्ते में जहां-जहां पुलिस ने नाकेबंदी की, वहां रुकने की बजाय बस लेकर निकल गया।
विज्ञापन


नाकेबंदी तोड़ी, बैरिकेड्स भी तोड़े
गंगरार थाना क्षेत्र में भी नाकेबंदी की गई, लेकिन चालक वहां भी बस नहीं रोक सका और बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। इसके बाद चंदेरिया पुलिस ने रोलाहेड़ा चौराहे पर पहले से रणनीति तैयार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रकों से रोका हाईवे, ऐसे दबोची बस
हाईवे पर तीन-चार ट्रकों को आड़ा खड़ा कर रास्ता बंद किया गया, जिससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। बस वहां पहुंची तो चालक ने खुद पुलिसकर्मियों से पूछा कि आगे जाम क्यों लगा है। इसी मौके का फायदा उठाकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

500 रुपये लेकर बस पहुंचाने निकला था चालक
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। उसने बताया कि वह उज्जैन में वाहन चलाने का काम करता है और किसी काम से जयपुर गया था। वहां बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात नवीन नाम के एक व्यक्ति से हुई। नवीन ने बस की चाबी और 500 रुपये देकर कहा कि बस को उज्जैन पहुंचाना है। अजय ने बिना ज्यादा पूछताछ किए बस लेकर सफर शुरू कर दिया।


यह भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया पर छाया है जोधपुर एअरपोर्ट', ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी, किस बात की हो रही तारीफ? जानिए

रास्ते में बैठाईं सवारियां, भरवाया डीजल
रास्ते में उसने 10 से 12 सवारियां भी बैठाईं। अजमेर के बांदनवाड़ा इलाके में बस में करीब एक हजार रुपये का डीजल भी भरवाया। पुलिस के अनुसार चालक नशे की हालत में था, इसलिए वह लगातार नाकेबंदी तोड़ते हुए आगे बढ़ता रहा। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि बस हरियाणा से कैसे चोरी हुई, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नवीन नाम का व्यक्ति कौन है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed