मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र के अंदाज में जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अदाकारा और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि अगर वो चाहें तो एक मिनट में मुख्यमंत्री बन सकती हैं। हेमा ने कहा कि मुझे बंधना पसंद नहीं है, अगर मैं मुख्यमंत्री बनती हूं तो मेरे फ्री मूवमेंट रुक जाएंगे। हेमा ने मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर किए गए सवाल पर यह बात कही।
Mai bana-na chahoon toh ek minute main ban sakti hoon but I don't like to be tied up. Mere jo free movements hain wo ruk jayenge: BJP's Hema Malini on being asked if she wants to be the CM pic.twitter.com/CAAU7B2KS0
— ANI (@ANI) July 26, 2018विज्ञापन
बांसवाड़ा में जब संवाददाताओं ने हेमा मालिनी से पूछा कि यदि उन्हें मौका मिले तो क्या वे मुख्यमंत्री बनेंगी तो उन्होंने कहा कि अगर मैं चाहूं तो एक मिनट में मुख्यमंत्री बन सकती हूं पर मुझे बंधना पसंद नहीं है।