{"_id":"69ca6ea7a08357874d059aff","slug":"jaipur-news-swing-breaks-in-apartment-park-12-year-old-girl-seriously-injured-maintenance-lapses-questioned-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: अपार्टमेंट के पार्क में झूला टूटा, 12 साल की बच्ची गंभीर घायल; मेंटेनेंस पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: अपार्टमेंट के पार्क में झूला टूटा, 12 साल की बच्ची गंभीर घायल; मेंटेनेंस पर उठे सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priya Verma
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार
जयपुर के हरमाड़ा स्थित मैक्स हाईट अपार्टमेंट में झूला टूटने से 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के सिर, जबड़े और नाक में फ्रैक्चर आया है। परिजनों ने सोसायटी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई।
मैक्स हाईट अपार्टमेंट में झूला टूटने से 12 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में एक अपार्टमेंट परिसर में लगे झूले के टूटने से 12 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सीकर रोड स्थित सनसिटी के मैक्स हाईट अपार्टमेंट की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
Trending Videos
हरमाड़ा थाना प्रभारी उदय यादव के अनुसार अपार्टमेंट निवासी विजय लक्ष्मी शर्मा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे उनकी भतीजी अपने परिवार के साथ घर आई हुई थी। इसी दौरान उनकी 12 वर्षीय बेटी आशी पारीक अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बने पार्क में झूला झूलने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान झूलते समय अचानक झूला टूट गया, जिससे बच्ची उछलकर दूर जा गिरी और झूले का लोहे का पाइप भी टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। हादसे के बाद बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोग दौड़े और उसे झूले के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधे IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा, जोधपुर में गूंजी शहनाइयां
डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है, साथ ही जबड़े और नाक की हड्डी में भी मल्टीपल फ्रैक्चर हैं। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मेजर सर्जरी की तैयारी की जा रही है।
घटना के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में भारी आक्रोश है। करीब 200 परिवारों वाली इस सोसायटी में हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर करीब 4 हजार रुपये वसूले जाते हैं लेकिन सुविधाओं की देखरेख नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि झूले और अन्य उपकरणों की खराब हालत को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद सोसायटी के जिम्मेदार लोग मौके से गायब हो गए और कुछ कर्मचारियों ने घटनास्थल से खून के निशान मिटाने की कोशिश की। इस घटना ने अपार्टमेंट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सोसायटी प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन