जयपुर की खबर: 82 वर्षीय महिला की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, परिजन अजमेर गए हुए थे, फ्लैट बाहर से बंद मिला
जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में 82 वर्षीय महिला की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। महिला अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि जांच अभी जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में एक 82 वर्षीय महिला की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
मृतका की पहचान लक्ष्मी जैन के रूप में हुई है, जो सन सिटी स्थित जय विलास अपार्टमेंट में अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं। पुलिस के अनुसार महिला की तबीयत ठीक नहीं रहती थी और उनकी आंखों की रोशनी भी कमजोर थी।
हरमाड़ा थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने बताया कि महिला के परिजन बुधवार को अजमेर गए हुए थे। घर से निकलते समय उन्होंने फ्लैट को बाहर से बंद कर दिया था। गुरुवार तड़के महिला के फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढें- जल जीवन मिशन घोटाला: ACB ने पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ 17,500 पेज की चार्जशीट पेश की
सुबह स्थानीय लोगों ने महिला को अपार्टमेंट परिसर में अचेत अवस्था में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फ्लैट बाहर से बंद मिला है और प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।