{"_id":"6a2169c351f05c083e06ef26","slug":"delhi-hotel-fire-relatives-perform-last-rites-of-vivek-agarwal-family-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अग्निकांड: गुरुग्राम में अग्रवाल परिवार का अंतिम संस्कार, एक साथ घर से निकले पांच शव; देखें गमगीन VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अग्निकांड: गुरुग्राम में अग्रवाल परिवार का अंतिम संस्कार, एक साथ घर से निकले पांच शव; देखें गमगीन VIDEO
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:37 PM IST
सार
दिल्ली के एम्स में पोस्टमार्टम के बाद पांच शवों को गुरुग्राम लाया गया। इन शवों को सेक्टर 46 स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। बाद में सेक्टर 32 के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्रवाल के परिवार का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टे में आग लगने से गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। सभी शवों का पहले दिल्ली के एम्स में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पांच शवों को अंतिम संस्कार के लिए गुरुग्राम लाया गया।
2 of 4
अर्थी लेकर जाते रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
इनकी गई जान
गुरुग्राम सेक्टर 46 स्थित घर पर कुछ देर अंतिम दर्शन के लिए शवों को रखा गया। बाद में सेक्टर 32 के श्मशान घाट पर रिश्तेदारों ने परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार किया। इस दुखद घड़ी में परिवार के लोगों के साथ उनके पड़ोसी भी श्मशान घाट पर मौजूद रहे। विवेक अग्रवाल के घर के बाहर सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। हादसे में विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी तर्जनी अग्रवाल और मां हेमलता अग्रवाल की जान चली गई। उनकी बेटियां जिविशा अग्रवाल और वार्या अग्रवाल भी इस अग्निकांड का शिकार हुईं। परिवार के मौसा जवरी लाल, मौसी कमला और मामा अशोक पंसारी की भी मौत हुई। मौसा-मौसी राजस्थान के अजमेर से आए थे, जबकि मामा किशनगंज से दिल्ली पहुंचे थे।
#WATCH | Gurugram, Haryana: The last rites of deceased Vivek Agrawal and other members of the family who died in the Malviya Nagar fire incident were performed at Moksh Dham Shamshan Bhumi. pic.twitter.com/y8x3xyE59j
मैक्स में भर्ती मरीज को देखने आए थे सभी
अग्रवाल परिवार के सभी सदस्य दिल्ली एक विशेष कारण से पहुंचे थे। वे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती पिता राधेश्याम अग्रवाल को देखने आए थे। राधेश्याम अग्रवाल उस समय वेंटिलेटर पर थे। इसी दौरान परिवार के सदस्य होटल फ्लोरिश में रुके थे। दुर्भाग्यवश, वे होटल में लगी आग के कारण हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अर्थी लेकर जाते रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार और शोक का माहौल
दिल्ली के एम्स में पोस्टमार्टम के बाद पांच शवों को गुरुग्राम लाया गया। इन शवों को सेक्टर 46 स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। बाद में सेक्टर 32 के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दुखद घटना से पूरे परिवार और पड़ोसियों में गहरा शोक व्याप्त है। विवेक अग्रवाल के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ सांत्वना देने के लिए पहुंची।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।