{"_id":"6a3287bb4710ce7dd30f6546","slug":"crpf-havildar-hukam-singh-laid-to-rest-with-military-honors-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91700-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सीआरपीएफ हवलदार हुकम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सीआरपीएफ हवलदार हुकम सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हुकम सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा पूरा गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। सिवाडी की ढाणी के रहने वाले और जयपुर रैपिड एक्शन फोर्स (सीआरपीएफ 83 बटालियन) में तैनात हवलदार हुकम सिंह को पूरे सैन्य सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुंचते ही पूरा क्षेत्र हुकम सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस भावुक क्षण में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, स्थानीय सरपंचों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित होकर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की और दुखी परिवार को ढांढस बंधाया।
बुधवार शाम करीब 7:30 बजे पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें मुखाग्नि दी गई। हवलदार हुकम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र से लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सरपंच नरेश कुमार, सरपंच शेरसिंह सिवाड़ी, जीतराम, पंच विजयपाल, पंच सुनील भान, पंच हवासिंह, पंच राकेश कुमार, राजेश कुमार, एडवोकेट राजीव यादव, अजीत यादव, रामेश्वर दयाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।