सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mortuary block inaugurated, but post-mortem facility yet to start.

Gurugram News: मोर्चरी ब्लॉक का उद्घाटन, नहीं शुरू हुई पोस्टमार्टम की सुविधा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Mortuary block inaugurated, but post-mortem facility yet to start.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


पटौदी। उपमंडल नागरिक अस्पताल परिसर में बने मोर्चरी ब्लॉक का उद्घाटन हुए करीब ढाई माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इसके कारण हादसों और अन्य अप्रिय घटनाओं के मामलों में लोगों को आज भी पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम का रुख करना पड़ रहा है।



25 मार्च को पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने अस्पताल परिसर में निर्मित मोर्चरी ब्लॉक का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद क्षेत्र के लोगों को लगा था कि अब पोस्टमार्टम की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो जाएगी और उन्हें गुरुग्राम नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि, लगभग ढाई माह बीत जाने के बावजूद यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्रवासियों का कहना है कि अतीत में किसी भी हादसे या अप्रिय घटना की स्थिति में मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम जाना पड़ता था। मोर्चरी ब्लॉक के उद्घाटन के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन




उपमंडल नागरिक अस्पताल, पटौदी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि मोर्चरी ब्लॉक पूरी तरह से तैयार है। पोस्टमार्टम सुविधा शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त करने हेतु फाइल सरकार को भेज दी गई है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही पटौदी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed