{"_id":"6a32a2295a4ce9480804a4c3","slug":"gurgaon-railway-station-will-be-directly-connected-to-the-dwarka-expressway-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91756-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा गुड़गांव रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा गुड़गांव रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कनेक्टिविटी सुधारने की तैयारी तेज, एजेंसी से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराएगा जीएमडीए
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप में विकसित किए जा रहे गुड़गांव रेलवे स्टेशन को द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए संभावित मार्ग का अध्ययन कराया जाएगा। इसको लेकर जीएमडीए एक एजेंसी से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराएगा।
गुड़गांव रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के साथ अब शहर की प्रमुख सड़क परियोजनाओं से इसकी कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच बेहतर संपर्क मार्ग विकसित करने की संभावनाओं पर काम कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, फिजिबिलिटी रिपोर्ट में संभावित रूट, भूमि की उपलब्धता, यातायात घनत्व, निर्माण लागत और तकनीकी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि रेलवे स्टेशन तक सबसे सुगम और प्रभावी कनेक्टिविटी किस मार्ग से उपलब्ध कराई जा सकती है।
इस बारे में हाल में हुई एक बैठक में हरियाणा सरकार के प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढेसी ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण को कदम उठाने के लिए कहा है। प्रधान सलाहकार ने बैठक के दौरान कहा कि गुड़गांव रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को देखते हुए उसकी सड़क कनेक्टिविटी को भी मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि जीएमडीए अपने डीपीआर कंसल्टेंट टाटा कंल्सटेंसी सर्विस के माध्यम से रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच कनेक्टिविटी के लिए विस्तृत योजना और व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) अध्ययन कराए।
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक वेटिंग एरिया, बेहतर प्रवेश और निकास व्यवस्था, पार्किंग, यात्री सुविधाओं का विस्तार और स्टेशन परिसर का व्यापक पुनर्विकास किया जा रहा है। ऐसे में स्टेशन तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना भी परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर फिलहाल संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। अभी किसी विशेष रूट या परियोजना के स्वरूप पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और उसी आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। -अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
-- -
रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार को लेकर कनेक्टिविटी पर जोर
वर्तमान में गुड़गांव रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए अधिकांश यात्री रेलवे रोड का उपयोग करते हैं। हालांकि, दौलताबाद आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के आसपास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के साथ इसके दूसरे प्रवेश द्वार को राजेंद्रा पार्क की ओर विकसित करने की योजना है। योजना के तहत दौलताबाद रोड से रेलवे स्टेशन तक एक एलिवेटेड कॉरिडोर विकसित किए जाने की संभावना पर भी मंथन हो रहा है। यह मार्ग सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ सकता है। वहीं, गुड़गांव रेलवे स्टेशन को गुरुग्राम मेट्रो से जोड़ने की भी योजना है। इस योजना को सरकार से मंजूरी मिली हुई हैं। स्टेशन को सेक्टर पांच मेट्रो से जोड़ा जाना है। ऐसे में गुड़गांव रेलवे स्टेशन की सड़क कनेक्टिविटी सुधारने की योजना है।