सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Viksit Bharat Sankalp Conference Today

Gurugram News: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Viksit Bharat Sankalp Conference Today
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन आज स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद सभागार में किया जाएगा। सम्मेलन में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में जिले की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, ग्राम सचिव, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार ने बताया कि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed