{"_id":"69f86425bfe779fea7059eb7","slug":"gurugram-family-murder-nazim-and-najma-had-a-court-marriage-16-years-ago-2026-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी और चार बच्चों का कत्ल: जिसके लिए परिवार से नाता तोड़ा, उसने मारा; 16 साल पहले दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और चार बच्चों का कत्ल: जिसके लिए परिवार से नाता तोड़ा, उसने मारा; 16 साल पहले दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 04 May 2026 02:58 PM IST
सार
गुरुग्राम के सेक्टर-93 पुलिस चौकी के अंतर्गत वजीरपुर गांव में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी व चार बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। संभावना है कि गला दबाने से पहले पत्नी व बच्चों को जहरीला पदार्थ भी आरोपी ने खिलाया था। हत्या के बाद युवक ने चाकू से अपना गला व हाथ काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
1 of 11
Gurugram Family Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिसके लिए नाजमा ने परिवार से नाता तोड़ा था, उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली। नाजिम की हैवानियत इस कदर थी कि उसने सौतेली बेटी के साथ ही अपने बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली नाजमा ने विशेष समुदाय के मोहम्मद नाजिम से शादी करने की बात परिवार वालों को बताई तो उन्होंने विरोध किया। जब नाजमा ने शादी की तो परिवार वालों ने उससे नाता तोड़ लिया था।
बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण नाजमा के परिवार वालों ने विरोध किया था। नाजमा ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लिया था। हालांकि पुलिस का कहना है फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है, जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। पुलिस को कमरे में मिले दस्तावेज में मृतका महिला का नाम नाजमा लिखा मिला है। ऐसे में फिलहाल पुलिस को भी मृत महिला के असली नाम के बारे में जानकारी नहीं है।
2 of 11
महिला नाजमा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मृत महिला के परिवार वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं होने के कारण उनको सूचना भी नहीं दी जा सकी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला व चारों बच्चों के शवों को नाजिम के परिवार वाले उत्तर प्रदेश क के मुरादाबाद लेकर चले गए।
3 of 11
इसी घर में हुई चार बच्चों और मां की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरपुर गांव में 2 मई की रात को पत्नी और चार बच्चों की हत्या के मामले में घरेलू कलह और आर्थिक समस्या की बात सामने आई है। परिवार के पालन-पोषण में आर्थिक समस्या होने के कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
पांच हत्या की जांच के लिए जाते हुए पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकान के पड़ोसियों कृष्ण, देवेंद्र कुमार के अनुसार, परिवार करीब छह माह पहले ही किराये पर रहने आया था। पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद तीन-चार दिन शांत माहौल रहा।
विज्ञापन
5 of 11
आरोपी युवक अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद से आकर किराये पर रहा
नाजिम मूलरूप से यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है। करीब छह माह पहले ही गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में किराये पर कमरा लिया था और गढ़ी हरसरू में खुद का सैलून चलाता है। बताया जा रहा है कि ओडिशा की रहने वाली नाजमा की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से बड़ी बेटी इकरा थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।