फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of raping for three and a half years on the promise of marriage, FIR registered

Gurugram News: शादी का वादा कर साढ़े तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 01 Aug 2026 02:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping for three and a half years on the promise of marriage, FIR registered
शादी का वादा कर साढ़े तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

गुरुग्राम। एक युवती ने शादी का वादा कर साढ़े तीन साल तक दुष्कर्म करने, पैसे ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना सेक्टर-51 पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।


पुलिस को दी शिकायत में 25 साल की युवती ने बताया कि वो गुरुग्राम में ही रहती है। कुछ समय पहले उसकी पहचान दिल्ली के करोल बाग निवासी युवक रोहित से हुई थी। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का वादा दिया। युवती के अनुसार एक जनवरी 2023 से 20 जून 2026 के बीच कई बार आरोपी उसे सेक्टर-67 स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में ले गया। वहां उसने युवती के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार आरोपी ने शादी का वादा कर उससे मोटी रकम भी ऐंठ ली। जब युवती ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया। परेशान होकर युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि महिला थाना ईस्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तथ्यों की जांच के साथ ही बयान दर्ज कराने समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed