{"_id":"6a6d126e2c8f83270e028f05","slug":"traffic-dcp-inspected-the-highway-for-kanwar-yatra-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96356-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रैफिक डीसीपी ने कांवड़ यात्रा को लेकर हाईवे का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रैफिक डीसीपी ने कांवड़ यात्रा को लेकर हाईवे का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कांवड़ यात्रा दौरान श्रद्धालु कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने को लेकर मानेसर पुलिस उपायुक्त प्रबीना पी और पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई के भी अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों के आवागमन मार्ग का जायजा लिया और मार्ग पर संभावित बाधाओं, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान दोनों पुलिस उपायुक्तों ने अपने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ ड्यूटी के दौरान पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।