फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozers freed 5 acres of land in Gairatpur Boss

Gurugram News: गैरतपुर बॉस में बुलडोजर चलाकर 5 एकड़ भूमि कब्जामुक्त कराई

Sat, 01 Aug 2026 02:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers freed 5 acres of land in Gairatpur Boss
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना वन विभाग ने गांव गैरतपुर बॉस में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने बुलडोजर चलाकर करीब 5 एकड़ वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस भूमि पर लोग वर्षों से कब्जा जमाए हुए थे। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।

कब्जाधारियों ने भूमि पर कैफे, होटल आदि बना रखे थे। कुछ स्थानों पर अवैध रूप से फसल भी उगाई गई थी। टीम के पहुंचने पर अवैध कब्जाधारियों में बेचैनी फैल गई। बुलडोजर से अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। जेसीबी का उपयोग कर फसल को भी नष्ट किया गया। इस दौरान डीएफओ सुरेन्द्र डांगी और पुलिस के जवान मौजूद रहे। सोहना वन विभाग के रेंज अधिकारी खजान सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब पांच एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया है। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर तार फेंसिंग कराई जाएगी। इसके बाद उस पर पौधारोपण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed