फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shortage of doctors in CGHS dispensary Sector-5

Gurugram News: सीजीएचएस डिस्पेंसरी सेक्टर-5 में चिकित्सकों की कमी

Sat, 01 Aug 2026 02:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Shortage of doctors in CGHS dispensary Sector-5
घंटों लाइन में लगने को मजबूर बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-5 स्थित केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी में चिकित्सकों की कमी के कारण बुजुर्ग सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑल इंडिया एक्स पैरा-मिलिट्री पर्सनल एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव आरपी सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर-5 स्थित डिस्पेंसरी में न केवल जिले बल्कि दूर-दराज के जिलों से भी सेवानिवृत्त कर्मचारी इलाज और रेफरल के लिए आते हैं। मरीजों अधिक संख्या होने के कारण बुजुर्ग कर्मचारियों को डॉक्टर से कई घंटों तक लाइनों में लगना पड़ता है। उन्होंने ने जब इस समस्या को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से बात की, तो सामने आया कि डिस्पेंसरी में चिकित्सकों की स्वीकृत संख्या 6 से 7 है। हालांकि वर्तमान में 2 चिकित्सकों के पद खाली हैं और 1-2 चिकित्सक छुट्टी पर रहते हैं, जिससे अक्सर ड्यूटी पर केवल 2 या 3 चिकित्सक ही उपलब्ध हो पाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि डिस्पेंसरी में डॉक्टरों की स्वीकृत संख्या को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed