{"_id":"6a6dacb4c2991ad3a70b345c","slug":"lungs-cancer-risk-in-children-know-its-causes-and-prevention-tips-2026-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lungs Cancer Day: क्या बच्चों को भी हो सकता है फेफड़ों में कैंसर? स्मोकिंग नहीं, तो फिर क्या हैं इसके कारण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Lungs Cancer Day: क्या बच्चों को भी हो सकता है फेफड़ों में कैंसर? स्मोकिंग नहीं, तो फिर क्या हैं इसके कारण
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:17 PM IST
सार
अध्ययनों के अनुसार, वायु प्रदूषण, सेकेंड हैंड स्मोक, कुछ रसायनों का संपर्क, फेफड़ों की बीमारी और कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। क्या बच्चों में भी लंग्स कैंसर का खतरा रहता है?
विज्ञापन
1 of 2
बच्चों में लंग्स कैंसर के मामले
- फोटो : Amarujala.com/AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंग्स कैंसर वैश्विक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है, ये कैंसर से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण भी है। आंकड़ों के मुताबिक हर साल करीब 25 लाख लोगों में इस कैंसर का पता चलता है और लंग्स कैंसर के कारण करीब 18 लाख लोगों की मौत हो जाती है।
फेफड़ों के कैंसर को लंबे समय से धूम्रपान करने वालों की बीमारी माना जाता रहा है। लेकिन वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया था कि अब ये कैंसर उन लोगों में भी बढ़ता जा रहा है जिन्होंने कभी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है। प्रदूषण और रसायनों के साथ सेकेंड हैंड स्मोकिंग को इसके लिए जिम्मेदार माना जाता रहा है। बच्चे भी प्रदूषित हवा, कई तरह के रसायनों और सेकेंड हैंड स्मोकिंग के संपर्क में आ सकते हैं।
ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या बच्चों में भी लंग्स कैंसर हो सकता है?
2 of 2
फेफड़ों में बढ़ते कैंसर के मामले
- फोटो : Adobe Stock
कम उम्र वालों में बढ़ते लंग्स कैंसर के मामले
दुनियाभर में लंग्स कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने, बीमारी का जल्द पता लगाने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए हर साल 1 अगस्त को 'वर्ल्ड लंग कैंसर डे' मनाया जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर का खतरा अब कम उम्र वालों में भी बढ़ता देखा जा रहा है। बच्चे भी इसका शिकार हो सकते हैं। हालांकि बच्चों में लंग्स कैंसर को लेकर थोड़ी अलग है। उनमें फेफड़ों का प्राथमिक कैंसर बहुत कम होता है। हालांकि यदि बच्चा लंबे समय तक सेकेंड हैंड स्मोकिंग, वायु प्रदूषण जैसी परिस्थितियों के संपर्क में रहता है तो भविष्य में जोखिम बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों में फेफड़ों का कैंसर बहुत दुर्लभ माना जाता है। बच्चों में होने वाले सभी तरह के कैंसर में लंग्स कैंसर के मामले 0.2% से भी कम है।
वयस्कों की तुलना में, बच्चों में फेफड़ों के ट्यूमर का संबंध शायद ही कभी धूम्रपान या पर्यावरण के प्रदूषकों से होता है।
इसके लिए मुख्य रूप से जेनेटिक कारणों, जीन में म्यूटेशन या रेडॉन गैस जैसे दुर्लभ पर्यावरणीय कारणों से होता है।
धूम्रपान जैसी जीवनशैली से जुड़ी आदतों के कारण बच्चों में लंग्स कैंसर का जोखिम नहीं देखा जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।